back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शोभिता और नागा ने दिखाईं शादी के खास पलों की झलकियां, सभी फोटोज में एक-दूजे पर खूब लुटाया प्‍यार

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने आखिरकार शादी के कुछ दिन बाद ही बेहद रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस का दिल जीत लिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने आखिरकार शादी के कुछ दिन बाद ही बेहद रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस का दिल जीत लिया है। इन फोटोज में कपल एक दूजे संग खूब मस्ती करते और प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

शादी में कराया रोमांटिक फोटोशूट

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के बाद पहली बार साथ में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। शादी के अनदेखे पलों की झलकियों ने फैंस का दिल जीत लिया है। वायरल हुई एक फोटो में शोभिता प्यार से अपने पति नागा चैतन्य का चेहरा पकड़े हुए हैं। कपल साउथ इंडियन ब्राइडल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

शादी में कपल ने साउथ इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। शोभिता ने एक खूबसूरत व्हाइट और रेड कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनी हुई है, जबकि चैतन्य ने गोल्डन-व्हाइट कलर का कुर्ता और वेष्टी पहना हुआ है। एक दूसरी तस्वीर में वह वरमाला के दौरान मस्ती करते दिख रहे हैं।

एक फोटो में शोभिता को नागा मंगलसूत्र पहनते दिखाई दे रही हैं, तो एक फोटो में उनपर फूलों की बारिश हो रही है। इसके अलावा कपल ने शादी की दूसरी रस्मों की झलक भी दिखाई है। आखिरी तस्वीर में शोभिता और चैतन्य एक साथ कुछ निहारते नजर आ रहे हैं। फैंस और मशहूर हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाई दी है।

4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे

नागा और शोभिता 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल ने अपनी फर्स्ट वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। 6 दिसंबर को पहली बार इस शादीशुदा कपल ने सार्वजनिक रूप से स्पॉट किया। न्यूली वेड कपल ने अपने नए सफर की शुरूआत आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में प्रसिद्ध श्री भ्रमरम्बा सहिता मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम मंदिर में पहुंचकर की।

Advertisementspot_img

Also Read:

गणपति उत्सव की तस्वीर ने मचाई हलचल! क्या तारा सुतारिया और वीर पहरिया ने किया अपने रिश्ते का खुलासा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और उनके कथित बॉयफ्रेंड वीर पहरिया के बीच की केमिस्ट्री इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...