नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क। टीवी शो बेगुसराय से शो की शुरुवात करनेवाली शिवांगी जोशी को उनका पूनम ठाकुर का ये किरदार लोगों ने काफी पसंद किया गया था। बेगुसराय शो के ऑडिशन के लिए शिवांगी अपनी मां के साथ पहुंची थी जिसमें उन्होंने अपनी मम्मी से कहा था कि, ये रोल उन्हें ही मिलेगा और ऐसा ही हुआ एक्ट्रेस को ये रोल मिला जिसके बाद वो टीवी का फेमस चेहरा बन गई ।
ऐसे मिला था नायरा का किरदार
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा का रोल निभानेवाली हिना खान ने लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई थी, ऐसे में मेकर्स शो में नायरा के लिए ऐसा फेस चाहते थे जो सीरियल को आगे चला सके। नायरा के रोल में कई लड़कियों का ऑडिशन लिया जिसमें से तीन लड़कियां फाइनल की गईं और फिर उसमें से शिवांगी जोशी को चुनअपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बना ली। लिया गया और उन्होंने
एक एपिसोड के लेती थीं इतनी फीस
बता दे कि, ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के एक एपिसोड की फीस काफी अच्छी-खासी थी।जिसमें एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 40 हजार रुपये फीस लेती थीं, और महीने में 25 दिन काम कर करीब 10 लाख रुपये तक कमाई कर लेती थी। जो अब वहीं शिवांगी जोशी की नेट वर्थ कुछ 25 करोड़ के करीब है।बता दे कि, महाराष्ट्र के पुणे 18 मई 1998 को जन्मी शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। जिनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। अपने करियर में बहुत सफलता हासिल की है आज उनके जन्मदिन पर उनके फैंस और दोस्तों द्वारा उन्हें बधाई दी है।
शिवांगी जोशी का देहरादून वाला लग्जरी घर
शिवांगी जोशी देहरादून की रहने वाली हैं और वहां पर उनका एक घर है, जहां से आसपास का नजारा देखने लायक है। घर के सामने खूबसूरत गार्डन है। शिवांगी अकसर देहरादून वाले घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अंदर से शिवांगी का घर काफी लग्जरी और सुविधाओं वाला है।




