नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। इससे पहले शिव शक्ति पूजन का आयोजन किया गया है। शिव शक्ति पूजन के बाद मेहंदी सेरेमनी भी हुई। शिव शक्ति पूजा में बॉलीवुड के कई सारे सितारे शामिल रहे, जिसमें जहान्वी कपूर और अनन्या पांडे भी हैं। सोशल मीडिया पर शिव शक्ति पूजा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं।
1720673491562-navbharat-times-111641697.webp
शिव शक्ति पूजा में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी से पहले भव्य शिव शक्ति पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा में बॉलीवुड सेलेब्स का मेला लगा हुआ है। इस दौरान रणवीर सिंह, शनाया कपूर, संजय दत्त, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर शामिल रहे। रणवीर सिंह फंक्शन में वाइट कलर के कुर्ते में नजर आए उनका हेयर स्टाइल उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था। गरबा नाइट के समय संजय दत्त ने एंट्री ली। इसके बाद जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंचीं।
1720673610059-anant-1.avif
अनंत-राधिका का लुक
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट इस साल के सबसे कूल कपल है। दोनों ने हर एक फंक्शन में कपल गोल सेट किया है। राधिका मरचेंट अपने शाही और सिंपल लुक की वजह से सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। शिव शक्ति पूजा में उन्होंने ब्लू कलर का भारी कढ़ाई किया गया लहंगा और उसी रंग की चोली पहने हुए नजर आईं। अनंत अंबानी के लुक की बात करें, तो वह ब्लू कलर के कुर्ते पजामे में स्मार्ट लग रहे थे। अनंत अंबानी ने शिव शक्ति पूजा के लिए अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गले में रुद्राक्ष की माला भी पहनी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | ताज़ा खबरें – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





