back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिल्पा शेट्टी की मां पर लखनऊ में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

लखनऊ, 9 अगस्त (आईएएनएस)। शिल्पा शेट्टी के लिए और भी मुश्किलें बढ़ रही हैं क्योंकि उनका और उनकी मां सुनंदा शेट्टी पर उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी के एक कथित मामले में नामजद किया गया है। एक वेलनेस सेंटर के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा और उनकी मां सुनंदा से पूछताछ करने के लिए लखनऊ पुलिस की एक टीम के मुंबई जाने की उम्मीद है। लखनऊ के हजरतगंज और विभूति खंड थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और पुलिस ने अब दोनों मामलों में जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी आयोसिस वेलनेस नाम से एक फिटनेस चेन चलाती हैं। इस कंपनी की अध्यक्ष शिल्पा शेट्टी हैं, जबकि उनकी मां सुनंदा निदेशक हैं। आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और उनकी मां ने वेलनेस सेंटर की शाखा खोलने के नाम पर दो लोगों से करोड़ों रुपये लिए, लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ। इस मामले में ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान ने विभूति खंड थाने में और रोहित वीर सिंह ने हजरतगंज थाने में कथित तौर पर ठगी का मामला दर्ज कराया है। हजरतगंज पुलिस और विभूति खंड पुलिस ने शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। डीसीपी (पूर्व) संजीव सुमन ने कहा कि इस मामले में जांच अधिकारी सोमवार को मुंबई के लिए रवाना होकर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा से पूछताछ करेंगे। वह इस मामले में सभी बिंदुओं की जांच करेंगे। संजीव सुमन ने कहा कि मामला हाईप्रोफाइल है और इसलिए पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...