नई दिल्ली, रफ्तार। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि क्सेसफुल बिजनेस वूमेन भी हैं। शिल्पा को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस का जन्म 8 जून 1975 को मेंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। तब उनकी उम्र महज 16 साल थी। उन्होंने सबसे पहले मॉडलिंग 1991 में लिम्का ब्रांड के लिए की थी। शिल्पा के करोड़ों फैंस हैं, जो उनके बारे में अनसुनी बातें जानने को उत्सुक रहते हैं। आज हम उनके जीवन से जुड़े कुछ पहलुओं के बारे में जानेंगे।
शिल्पा का बिजनेस
शिल्पा सफल बिजनेस वुमेन हैं। वह मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट Bastian की मालकिन हैं। इसके अलावा DreamSS नाम से उनका फैशन ब्रांड भी है। इसकी शुरुआत 2020 में की थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का फिटनेस एप भी है, जिसके जरिए वह खूब पैसे कमाती हैं। बता दें, शिल्पा Mamaearth, WickedGud जैसे ब्रांड्स में इन्वेस्ट कर अच्छी इनकम करती हैं।
एक्ट्रेस की जिंदगी के दो बड़े विवाद
शिल्पा की जिंदगी में बड़े विवाद भी हुए हैं। इसमें से एक तब की है, जब वह 2007 में ‘बिग ब्रदर’ की कंटेस्टेंट थीं, तब हॉलीवुड एक्ट्रेस जेड गुडी ने इन पर नस्लीय टिप्पणी की थी। इसके बावजूद भी शिल्पा ने शो जीता और विदेश में भी अपना नाम बनाया। दूसरा विवाद साल 2007 का है। जब मुंबई में आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर ने शिल्पा को अपनी बाहों में भर सबके सामने किस किया था।
2009 में की शादी
22 नवंबर साल 2009 में शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। बता दें, राज कुंद्रा पहले से तलाकशुदा थे और उनकी पहली पत्नी का नाम कविता था। शिल्पा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम विवान कुंद्रा और बेटी समीषा है। उसका जन्म सरोगेसी से हुआ है।
शिल्पा की सुपरहिट फिल्में और सीरीज
शिल्पा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘बाजीगर’ रही है। उसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इसके बाद फिल्म ‘धड़कन’ उनके कॅरियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। एक्ट्रेस की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, जो पुलिस एक्शन ड्रामा फिल्म है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शिल्पा के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





