नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड की चर्चित और बोल्ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज अपनाजन्मदिन मना रही हैं। 11 फरवरी 1984 को हैदराबाद में जन्मीं शर्लिन ने तेलुगु फिल्मों से की अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर तमिल और हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। स्कूल में हमेशा टॉपर रहने वाली शर्लिन ने 15 साल की उम्र में ही बड़ा खिताब जीतकर सबको चौंका दिया था। चलिए आज उनके जन्मदिन पर उनके करियर और लाइफ की कुछ खास बातें जानते हैं।
हाईस्कूल की टॉपर से कॉलेज तक
बचपन से ही शर्लिन चोपड़ा स्कूल में मेहनती और पढ़ाकू रही हैं। स्टेनली गर्ल्स स्कूल से टॉपर बनकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके बाद सिकंदराबाद के सेंट एन्स कॉलेज फॉर वूमेन में एडमिशन लिया।
15 साल की उम्र में मिस आंध्रा बनी शर्लिन
सिर्फ 15 साल की उम्र में ही शर्लिन चोपड़ा ने ‘मिस आंध्रा’ का खिताब जीतकर सबका ध्यान खींच लिया। इस खिताब ने उनके ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने की राह आसान कर दी। खिताब जीतने के बाद शर्लिन ने मॉडलिंग में हाथ आजमाया – फोटोशूट, रैंप वॉक और ब्रांड एंडोर्समेंट्स में नजर आने लगीं। फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने 2002 में तेलुगु फिल्म ‘वेंडी मब्बूलू’ से की। इसके बाद शर्लिन ने तमिल फिल्म ‘यूनिवर्सिटी’ और अंग्रेजी फिल्म ‘बीपर’ में काम किया। इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 3’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
फिल्मी करियर में बदला नाम और रास्ता
जब शर्लिन चोपड़ा ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा, तो उन्होंने अपने बचपन के नाम मोना चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। फिल्मी सफर की शुरुआत में उन्हें सही मौके आसानी से नहीं मिले, इसलिए उन्होंने बी-ग्रेड और बोल्ड फिल्मों की राह अपनाई। अपने शुरुआती दौर में चुनौतियों का सामना करने के बाद, शर्लिन ने बोल्ड सीन और ग्लैमरस किरदारों को अपनाया। धीरे-धीरे उन्हें मल्लिका शेरावत की तुलना में भी बोल्ड स्टार के रूप में देखा जाने लगा।
‘मी टू’ आंदोलन में उठाई आवाज’
शर्लिन चोपड़ा ने अपने लंबे और संघर्षपूर्ण करियर में इंडस्ट्री में यौन शोषण का सामना किया। उन्होंने इस विषय पर खुलकर बात की और ‘मी टू’ आंदोलन में अपनी आवाज बुलंद करके महिलाओं के हक की लड़ाई में योगदान दिया।
बोल्ड अंदाज से बनी वॉलपेपर क्वीन
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को उनके फैंस ने ‘वॉलपेपर क्वीन’ का नाम दिया। उनके फोटोज और ग्लैमरस अंदाज की वजह से उनके वॉलपेपर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाते रहे हैं। शर्लिन ने ‘प्लेबॉय’ के कवर पेज पर भी अपनी छाप छोड़ी है और आज भी वह सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनी रहती हैं। उनकी मौजूदगी हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।





