नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की मंझी हुई अदाकारा शीबा चड्ढा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की भव्य फिल्म रामायण के वजह से चर्चां में बनी हुई शीबा मंथरा का किरदार निभाने जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, शुरुआत में शीबा इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली ही नहीं थीं?
जी हाँ, खुद शीबा ने खुलासा किया कि,जब उन्हें फिल्म का प्रस्ताव मिला, तो उनकी तारीखें मेल नहीं खा रही थीं। उन्होंने लगभग इस प्रस्ताव को ठुकरा ही दिया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आखिरकार सब कुछ सेट हुआ और वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गईं। ऐसे किसी भव्य प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। शीबा मुस्कुराते हुए कहती हैं,मेरा किरदार छोटा जरूर है, लेकिन मजबूत है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं।
जी हाँ, खुद शीबा ने खुलासा किया कि,जब उन्हें फिल्म का प्रस्ताव मिला, तो उनकी तारीखें मेल नहीं खा रही थीं। उन्होंने लगभग इस प्रस्ताव को ठुकरा ही दिया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आखिरकार सब कुछ सेट हुआ और वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गईं। ऐसे किसी भव्य प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। शीबा मुस्कुराते हुए कहती हैं,मेरा किरदार छोटा जरूर है, लेकिन मजबूत है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं।
“मेरे अंदर एक जोकर है, काश मुझे ऐसे किरदार और मिलें”
शीबा चड्ढा को गंभीर और नाटकीय भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, लेकिन वो मानती हैं कि असली खुशी उन्हें कॉमिक रोल्स में मिलती है। उनकी हालिया वेब सीरीज़ बकैती में उनका हास्य पक्ष दर्शकों को खूब भाया।मुझे लगता है मेरे अंदर एक जोकर है। काश मैं और भी बचकानी होती… लेकिन हां, मैं जोकर जरूर हूं। उम्मीद है मुझे ऐसे और किरदार निभाने को मिलेंगे, उन्होंने हँसते हुए कहा।
ओटीटी ने बदली तस्वीर, कहा – ‘अब किरदारों को सांस लेने का मौका मिलता है’
शीबा उन कलाकारों में से हैं जिन्हें ओटीटी ने एक नई पहचान दी है। चाहे बधाई दो जैसी फिल्मों में जटिल किरदार निभाना हो या फिर वेब सीरीज़ में छोटे शहरों की कहानियाँ हर जगह उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। ओटीटी ने बहुत कुछ बदल दिया है। अब किरदारों को गहराई से निभाने का वक्त मिलता है। फिल्मों में टाइम कम होता है, लेकिन वेब सीरीज़ में कहानी और किरदार दोनों खुलकर सामने आते हैं, उन्होंने कहा, शोहरत कभी मकसद नहीं रहा, पर हां कुछ किरदार छूटे जिनका अफसोस है। बॉलीवुड में वर्षों से सक्रिय रहने के बाद भी शीबा को देर से पहचान मिली है। लेकिन इसका उन्हें कोई पछतावा नहीं।
शोहरत कभी मेरा मकसद नहीं था। जब हमने शुरुआत की थी, तो लगता था कि ये सब बड़े लोगों के लिए होता है। पर अब जब पहचान मिल रही है तो अच्छा लगता है। हां, कुछ रोल थे जिन्हें निभाने की ख्वाहिश थी, वो नहीं मिले, बस उसी का हल्का-सा अफसोस है।
‘रामायण’ में सितारों की भरमार
गौरतलब है कि नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में होंगे। ऐसे में शीबा चड्ढा जैसे सशक्त कलाकार की मौजूदगी इस पौराणिक कथा में और भी गहराई लाएगी। अनुभवी अभिनेत्री शीबा चड्ढा अब भारतीय पौराणिक सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक का हिस्सा बनने जा रही हैं।
फिल्म “रामायण” में वह मंथरा का किरदार निभा रही हैं ।
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म “रामायण” में वह मंथरा का किरदार निभा रही हैं । वही पात्र जिसने राम के वनवास की नींव रखी थी। शीबा ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस स्तर की किसी फिल्म का हिस्सा बनूंगी। शुरुआत में डेट्स नहीं मिल रही थीं, तो मैंने लगभग मना ही कर दिया था। लेकिन फिर सब ठीक हो गया। बता दे, मंथरा का किरदार भले छोटा है, लेकिन उसका प्रभाव बहुत बड़ा है। मुझे खुशी है कि मुझे इसे निभाने का मौका मिला। इतने बड़े नामों के साथ काम करना अच्छा अनुभव है, लेकिन एक कलाकार के तौर पर मेरा फोकस सिर्फ अपने किरदार पर है।





