back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लाइट से जगमगा उठा शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण, सोनाक्षी और ज़हीर इकबाल की शादी की तैयारियां हुई पूरी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण भी पूरी तरह से सजा दिया गया है जहां पर एक्टर दामाद का स्वागत करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर पारिवारिक अफवाहें फैल रही थी। यह कहा जा रहा था कि सोनाक्षी की शादी को लेकर पिता शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं है, लेकिन शत्रुघ्न और जहीर को एक साथ देखने के बाद अफवाहों पर विराम लग गया है। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए थे। शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर को आशीर्वाद देने के लिए बेहद खुश हैं।

रोशनी से जगमगा उठा शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तैयारी धीरे-धीरे अब शुरू हो चुकी है हाल ही में एक्ट्रेस की मेहंदी की कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त मौजूद थे। सोनाक्षी की मेहंदी की रस्म को बड़े भी सादगी तरीके से किया गया वही आप परिवार शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय पूरा सिंह परिवार छाया हुआ है शादी के रस्मों से जुड़ी एक से बढ़कर एक तस्वीर सामने आ रही है। बेटी की शादी के मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने घर रामायण को बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजवाया है लाइट्स की रोशनी में घर एकदम जगमगा रहा है।

दामाद जहीर का होगा ग्रैंड वेलकम

शत्रुघ्न सिन्हा दामाद जहीर इकबाल का स्वागत करने के लिए खास तैयारी में लगे हुए हैं। सिन्हा परिवार का घर रामायण को दुल्हन की तरह सजाया गया है जहां पर शत्रुघ्न सिन्हा अपने दामाद का ग्रैंड वेलकम करेंगे। इस तरह से देखा जाए तो सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में जहीर इकबाल के घर पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने अपने खास डायलॉग ‘खामोश’ के जरिए अफवाहों पर विराम लगाया है। एक्टर ने कहा है कि, “शादियां सबके घर में होती है लड़ाई-झगड़े सबके घर में होते हैं। जो भी तनाव था अब खत्म हो चुका है अब सब कुछ ठीक है शादी के दौरान यह सब कुछ होता रहता है। सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है इसका मतलब यह नहीं कि उसे वह नहीं मिल सकता जो वह चाहती है। 23 जून को सोनाक्षी की शादी है और हम खूब मजे करेंगे।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ, कहा- ‘फिल्म प्रोपेगैंडा नहीं, एकदम मास्टरपीस है’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। रणवीर सिंह की फिल्‍म धुरंधर की चर्चा और लोकप्रियता अब भी बनी हुई है। फिल्म को कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...