नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। बीते दिनों कई ऐसी खबरें सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस की शादी को लेकर परिवार खुश नहीं है इस तरह की बातें सुनने को मिली। यहां तक की यह भी कहा गया कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी में शामिल नहीं होंगे क्योंकि वह बेटी से नाराज हैं। वहीं अब शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी को कंफर्म करते हुए नजर आ रहे हैं वह अपने दामाद जहीर इकबाल के साथ नजर आए हैं।
बेटी की शादी से खुश है शत्रुघ्न सिन्हा
बता दें कि, पैपराजी के सामने शत्रुघ्न सिन्हा जहीर इकबाल के साथ हंसते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। एक्टर की चेहरे की मुस्कुराहट से यह साफ पता चलता है की वह अपनी बेटी की शादी से बेहद खुश है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि, “ये लाइफ किसकी है आप बताइए? यह मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की लाइफ है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी ताकत का पिलर कहती है। मैं शादी में ज़रूर मौजूद रहूंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं रहूंगा? उसकी खुशी मेरी खुशी है और मैं भी उसकी खुशी में खुश हूं उसे अपना साथी चुनने और अपनी शादी की दूसरी बातें तय करने का पूरा अधिकार है।”
बेटी के ससुराल पहुंचे थे शत्रुघ्न सिन्हा
20 मई को शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के ससुराल पहुंचे। एक्टर के साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद थी रात के समय जहीर इकबाल शत्रुघ्न सिन्हा को घर से बाहर गाड़ी तक छोड़ने आए। इस झलक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शत्रुघ्न सिन्हा जहीर के घर से निकल रहे हैं और उन्हें गले लगा रहे हैं। ससुर शत्रुघ्न सिन्हा और दामाद जाहिर में एक दूसरे को गले लगाया और मुस्कुरा कर बाय कहा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




