back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शर्मिन सहगल ने मीना कुमारी से की अपनी एक्टिंग की तुलना, बेटे ने बताया जमीन आसमान का फर्क

शर्मिन सहगल ने वेब सीरीज हीरामंडी में अपने आलमजेब किरदार को मीना कुमारी से तुलना की है। इसके बाद मीना कुमारी के सौतेले बेटे ताजदार अमरोही ने रिएक्ट करके जमीन आसमान का फर्क बताया है।

नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में शर्मिन सहगल के किरदार को देखने के बाद हर कोई एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगा। शरमीन की परफॉर्मेंस लोगों को पसंद नहीं आई दूसरी तरफ उनका व्यवहार भी लोगों को निराश कर रहा था। इसी बीच शर्मिन सहगल ने वेब सीरीज हीरामंडी की परफॉर्मेंस को लीजेंडरी एक्ट्रेस मीना कुमारी की एक्टिंग से तुलना कर दी है। बता दें कि, शर्मिन ने ‘पाक़ीज़ा’ की मीना कुमारी के साथ अपनी तुलना की है।

ताजदार अमरोही का रिएक्शन

शर्मिन का कहना है कि, मीना कुमारी के किरदार के चेहरे की नथिंगनेस को उन्होंने आलमजेब के किरदार में दिखाया है। इस बात को लेकर मीना कुमारी के सौतेले बेटे और डायरेक्टर कमल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने रिएक्ट किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि, “मैं नहीं जानता शर्मन कौन है लेकिन मैं उनकी नाथिंग्नेस वाली स्टेटमेंट से रिलेट नहीं कर पा रहा हूं।”

हीरामंडी और पाक़ीज़ा की तुलना

फिल्म ‘पाक़ीज़ा’ लखनऊ की एक तवायफ पर आधारित है, जबकि ‘हीरामंडी’ में रेड लाइट एरिया की तवायफों की जिंदगी को दर्शाया गया है। इस बात को लेकर ताजदार ने कहा है कि, “पाक़ीज़ा और हीरामंडी में जमीन आसमान का फर्क है दोनों की तुलना मत कीजिए। कोई भी पाक़ीज़ा दोबारा नहीं बना सकता, ना तो कमाल अमरोही और ना ही मीना कुमारी दोबारा पैदा हो सकती है।” डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को लेकर ताजदार ने कहा है कि, भंसाली उनके पिता कमल अमरोही की रिस्पेक्ट करते हैं जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उन्हें हीरामंडी और पाकिस्तान में कोई समानता नजर आती है तो उन्होंने यह बताया कि, मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि संजय लीला भंसाली मेरे पिताजी कमाल अमरोही के फैन हैं।

शर्मिन सहगल का बयान

शरमीन सहगल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने आलम सब रोल की तैयारी को लेकर बात शेयर की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि, उन्होंने हीरामंडी के लिए डांस और बोलने का ढंग की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने आगे बताया कि, उन्होंने 15 से 16 बार पाक़ीज़ा देखने की कोशिश की क्योंकि यह फिल्म उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी इसके बाद मीना कुमारी उनकी प्रेरणा में से एक रही। सीरीज हीरामंडी में शर्मिन को उनके बिना एक्सप्रेशन वाली एक्टिंग के लिए ट्रोल किया गया था इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म पाक़ीज़ा की नथिंगनेस को अपने रोल में ढालने की कोशिश की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: संजय लीला भंसाली का चॉल में बीता बचपन! देखी गरीबी, फिर इस फिल्म से बदली लाइफ

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । शानदार सेट, शाही किरदार, गाने और दमदार कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्मों की यही पहचान है। भंसाली ने अपने...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...