नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सीरियल शाकालाका बूम बूम एक समय में सभी बच्चों का फेवरेट सीरियल हुआ करता था। वहीं इस शो से सबके दिनों में छा जाने वाले किंशुक वैद्य ने अपने जीवन का सबसे महापूर्ण फैसला लिया हैं। शाकालाका बूम बूम के बाल कलाकार किंशुक वैद्य लंबे समय से डेट कर रहे गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल के साथ 22 नवंबर, 2024 शादी के बंधन में बंध गए।
दोनों जोड़ा अपने हल्दी समारोह पर प्यार में डूबा नजर आया
दीक्षा और किंशुक में से किसी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी विवाह के तारीख की घोषणा नहीं की। लेकिन किंशुक के करीबी दोस्त माने जानेवाले सुमेध मुदगलकर और इस जोड़े के कुछ अन्य दोस्तों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके विवाह समारोह की झलकियाँ साझा कीं हैं। दोनों जोड़ा अपने हल्दी समारोह पर प्यार में डूबें नजर आए।
इस प्रकार हुई थी मुलाकात
इस शुभ अवसर पर एक्टर किंशुक ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी थी। तो वहीं दीक्षा ने लाल व पीले रंग की साड़ी पहनी। इस कपल ने अब तक आधिकारिक तौर पर अपने शादी की घोषणा नहीं की हैं। अभिनेता किंशुक ने एक साक्षात्कार में साझा किया था कि उनकी और दीक्षा की साल 2015 एक काम के सिलसिले के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।
दीक्षा पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं
एक्टर ने बताया कि दीक्षा पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने काफी लोकप्रिय डांस नंबरों को कोरियोग्राफ किया है। जैसें किेंशुक इन लोकप्रिय शो ‘वो तो है अलबेला’, राधा कृष्ण, का हिस्सा रहें हैं। वैसें ही हाल में दीक्षा ने फिल्म भूल भुलैया तीन के सेट से एक्ट्रेस विघा बालन और माधूरी दीक्षित के साथ तस्वीर भी शेयर की। फिल्हाल दोनों कपल ने अपने सगाई से लेकर शादी को अपने किसी भी सोशल मीडिया अकाउंन्ट पर साझा नहीं किया हैं।





