नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान साल 2024 के सुपरस्टार बन गए हैं वह ऐसे पहले अभिनेता है जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा फीस लेने का खिताब जीता है। शाहरुख खान ने साल 2023 में तीन सुपरहिट फिल्में दी इसके बाद वह बॉलीवुड के कई सुपरस्टार आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत, प्रभास, थलपति विजय और अल्लू अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकारों को फीस चार्ज करने के मामले में पीछे छोड़ आए हैं।
इतनी फीस वसूलते है ये कलाकार
एक फिल्म के लिए शाहरुख खान 150 करोड़ से 250 करोड़ रूपए की फीस लेते हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर रजनीकांत का नंबर आता है जो अपनी एक फिल्म के लिए 150 करोड़ से 210 करोड़ रुपये की मोटी फीस लेते है। तीसरे नंबर पर साउथ एक्टर थलपति विजय है जो अपनी फिल्म के लिए 130 करोड़ से 200 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके बाद प्रभास का नाम आता है अपनी फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से 200 करोड़ रूपए की मोटी फीस लेते हैं। आमिर खान की बात करें तो वह पांचवें स्थान पर आते हैं और वह अपनी एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से 175 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। बॉलीवुड के दबंग खान लिस्ट में छठे नंबर पर है जो अपनी एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से 150 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं।
अल्लू अर्जुन और अक्षय कुमार भी हुए पीछे
इस साल अपनी फिल्म के लिए मोटी फीस लेने को लेकर अक्षय कुमार और अल्लू अर्जुन भी शाहरुख खान से पीछे रह गए हैं। बता दें कि, अक्षय कुमार अपनी एक फिल्म के लिए 60 करोड़ से 145 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन 100 करोड़ रुपये से 125 करोड़ रुपये के बीच एक फिल्म की फीस लेते हैं। इस तरह से देखा जाए तो इस साल की टॉप लिस्ट में शाहरुख खान सबसे आगे हैं। एक्टर की कुल संपत्ति 6300 करोड़ रुपये के करीब है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





