back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाहरुख खान, अक्षय कुमार सहित कई सेलिब्रिटी ने की पीएम के विजन की तारीफ, WAVES Summit 2025 को बताया खास

पीएम मोदी ने भारत में विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) शुरू करने का ऐलान किया है, वहीं मोदी के इस कदम की शाहरुख खान समेत तमाम सेलेब्स ने सहराना की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) शुरू करने का ऐलान किया है, पीएम मोदी के इस कदम की बॉलीवुड के किंग खान, अक्षय कुमार समेत तमाम एक्टर्स ने तारीफ की है। बाता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (29 दिसंबर) को मन की बात में इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। WAVES का मुख्‍य उद्देश्य भारत को वैश्विक सृजन का केंद्र बनाना है।

अक्षय कुमार ने इस कदम को व्यू-प्वाइंट बताया 


अक्षय कुमार ने भी पीएम की तारीफ करते हुए लिखा कि, “अब यह भारतीय मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में प्रधानमंत्री @narendramodi जी का व्यू-प्वाइंट है। बहुत बढ़िया सोच है। उन्‍होने उम्मीद के साथ कहा कि, वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन पूरे फिल्‍म जगत और मनोरंजन उद्योग को एक मंच पर लाने आगे बढ़ने के लिए एक शानदार वैश्विक मंच होगा।” 

संजय दत्त ने लिखा, “भारत मनोरंजन और इनोवेशन में आगे है! इस दूरदर्शी पहल के लिए प्रधानमंत्री @narendramodi जी को बधाई। WAVES 2025 शिखर सम्मेलन में एक वैश्विक सहयोग के लिए शानदार मंच तैयार होगा। फिल्म और मीडिया जगत में इस क्रांति को देखने के लिए उत्साहित हूं।” 

CBFC चीफ और गीतकार-लेखक प्रसून जोशी ने भी समिट को लेकर पोस्ट किया, “एक पहल जो भारत के कंटेंट उद्योग और इसकी विशाल क्षमता पर प्रकाश डालेगी। हमारे उद्योग को एक वैश्विक मंच देने के लिए @narendramodi का दृष्टिकोण प्रेरणादायक है।”

इस बीच शाहरुख खान ने पीएम मोदी की मन की बात के एक भाग को सोशल मीडिया एक्‍स (पूर्व में ट्विटर ) पर रीपोस्ट करते हुए इस कदम की सरहाना की है, शाहरुख ने एक्स पर लिखा, “मैं बड़ी उत्सुकता के साथ WAVES – एक फिल्म और मनोरंजन विश्व शिखर सम्मेलन – का हमारे देश में ही आयोजित होने का इंतजार कर रहा हूं। एक ऐसा अवसर जो हमारे उद्योग का जश्न मनाता है और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के साथ-साथ एक सॉफ्ट पावर के रूप में इसकी ताकत को स्वीकार करता है, और सबसे बढ़कर, एक ऐसा अवसर जो रचनात्मकता को बढ़ावा देता है!!! @narendramodi जी” 

Advertisementspot_img

Also Read:

Akshay Kumar की फिल्म ‘भूत बंगला’ दस्तक देने को तैयार, जानिए किस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी कुछ कॉमेडी...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵