
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने इस साल की शुरुआत में ओटीटी पर भी डेब्यू कर छा गए। शाहिद की पहली वेब सीरीज फर्जी में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उनके खाते में एक और फिल्म आई है। दशहरे पर एक्टर की अगली फिल्म देवा (Deva) का अनाउंसमेंट हुआ है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आया है। 'देवा' से शाहिद के लुक को फैंस पसंद कर रहे और कमेंट कर रहे हैं।
शाहिद ने दशहरे पर सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी अगली फिल्म देवा का अनाउंसमेंट किया। ये फिल्म 2024 में 11 अक्टूबर को दशहरे पर रिलीज होगी। शाहिद ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। वह एंग्री यंगमैन के अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में गन दिख है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनने वाली 'देवा' में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े काम करेंगी। फैंसफिल्म के अनाउंसमेंट के बाद उत्साहित हो गए हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे।
शाहिद की पाइपलाइन में 'देवा' के अलावा एक और फिल्म है। इसमें उनके साथ कृति सेनन नजर आने वाली हैं। अमित जोशी और अराधना शाह के डायरेक्शन में बनने वाली यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। शाहिद और कृति सेनन की फिल्म के पोस्टर से इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि ये रोमांटिक फिल्म है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in