नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें पता चला है कि आरोपी एक्टर और उनके परिवार पर नजर रख रहा था। धमकी देने वाले शख्स की पहचान रायपुर के वकील फैजान खान के रूप में हुई है। फैजान खान पर यह आरोप है कि अभिनेता को जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने ऑनलाइन निकाली जानकारी
जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी फैजान खान अभिनेता पर कड़ी निगरानी रखे हुए था। शाहरुख खान और उनके परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी दूसरी एक्टिविटीज पर भी जानकारी जुटाना की कोशिश में लगा था। इसके लिए आरोपी ने ऑनलाइन काफी जानकारी इकट्ठा की थी। फैजान खान शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान पर भी नजर बनाए हुए था। फैजान खान सिर्फ जान से मारने की धमकी ही नहीं बल्कि 50 लाख रुपए भी फिरौती के रूप में मांगा था। फैजान खान का यह है मैसेज मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया था।
न्यायिक हिरासत में रहेगा फैजान खान
फिलहाल फैजान खान को 18 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। अब आरोपी को 10 दिनों तक ज्यूडिशल कस्टडी में रखा जाएगा। पुलिस की जांच पड़ताल में फैजान खान ने Shahrukh Khan और उनके बेटे पर निगरानी रखने के उल्टे उल्टे जवाब दिए हैं। आरोपी की तरफ से जान से मारने की धमकी के बाद शाहरुख खान को वाई प्लस की सुरक्षा दी गई।
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग को लेकर बिजी हैं। वह इस फिल्म में बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। फिल्म में पिता और बेटी की जोड़ी के अलावा विलेन के रूप में अभिषेक बच्चन नजर आएंगे।





