back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shah Rukh Khan ने लगाए Anant Ambani की प्री-वेडिंग में ‘जय श्री राम’ के नारे, बॉलीवुड स्टार्स ने मचाया धमाल

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के तमाम कलाकार शामिल हुए वहीं, शाहरुख खान ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में हो रहे हैं। प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के तमाम कलाकार शामिल हुए। अनंत-राधिका के डांस ने सबका दिल जीत लिया। वहीं शाहरुख खान ने भी इस समारोह में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

शाहरुख ने ‘जय श्री राम’ से की शुरुआत

इस बीच शाहरुख खान ने अंबानी परिवार का खूबसूरत परिचय दिया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय श्री राम’ के नारे से की। इस दौरान किंग शाहरुख खान ने कहा, “आप सभी ने डांस परफॉर्मेंस देखी। सभी भाइयों ने नृत्य किया, बहनों ने नृत्य किया… लेकिन इस समारोह की बात करें तो प्रार्थना और आशीर्वाद के बिना यह समारोह आगे नहीं बढ़ सकता। तो आइए मैं आप सभी को अंबानी परिवार की पावरपफ गर्ल्स से मिलवाता हूं, जो परिवार की त्रिमूर्ति हैं – सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती।” इसके बाद शाहरुख खान ने कोकिलाबेन अंबानी, पूर्णिमा दलाल और देवयानी खिमजी का नाम लिया।

अनंत अंबानी के लिए राधिका मर्चेंट ने शानदार परफॉर्मेंस दिया

रविवार को अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का तीसरा और आखिरी दिन था। ‘टस्कर ट्रेल्स’ और ‘सिग्नेचर’ कार्यक्रम हुए। ‘टस्कर ट्रेल्स’ एक आउटडोर कार्यक्रम था, जहां मेहमानों को जामनगर की सुंदरता दिखाई जाएगी तो वहीं दूसरे इवेंट में सभी भारतीय परिधान में नजर आए। वहीं प्री-वेडिंग फंक्शन में सबकी नजरें राधिका मर्चेंट पर तब टिकी रह गई जब उन्होंने अपने मंगेतर अनंत अंबानी के लिए ‘देखा तेनु पहली-पहली बार वे’ गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दिया। इस गाने पर राधिका ने बेहतरीन डांस किया। सोशल मीडिया पर राधिका और अनंत अंबानी का ये डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...