back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को पहचान नहीं पाए संजय दत्त, वायरल हुआ वीडियो

संजय दत्त इस समय अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए है जिसमें वे भारी बारिश के बीच अपनी कार में बैठते हुए इस सवाल पर थोड़े हैंरान होते नजर आ रहे ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । कई बॉलीवुड स्टार ना सिर्फ अपने एक्टिंग के चलते बल्कि अपने सीधे-सादे व्यक्तित्व के चलते भी हर किसी के पसंदीदा होते है। ऐसा ही हालिया एक इवेंट में देखने को मिला है जिसमें मुबंई में हो रही भारी बारिश में संजय दत्त के सीधे-सादे व्यक्तित्व ने एक बार फिर सबका ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। एक इवेंट से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे एक्टर ने बारिश में खड़े पैपराजी को देखं कहा-जाओ ना रे, घर जाओ जिसमें उनका एक बार फिर दूसरों की फिक्र करना दिखाई दिया है जिसमें वे अपने से पहले दूसरों को रखते है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला?

राशा थडानी को नहीं पहचाने संजय दत्त 

मुंबई की तेज बारिश में एक इवेंट से संजय दत्त अपनी पत्नी के साथ बाहर आते हुए अपनी कार की ओर जा थे तभी उनकी नजर बारिश में खड़े पैपराजी पर पड़ती है तो वे चिंतित होकर कहते है जाओ ना रे, घर जाओ सब इसपर पैपराजी के लोग हां कहते है। यह देखकर साफ है कि संजय दत्त न सिर्फ अपने लिए, बल्कि दूसरों की फिक्र भी करते हैं। पपराज़ी कहते है वे उनकी और उनकी पत्नी मान्यता दत्त की तस्वीरें क्लिक करने के लिए बारिश में इंतज़ार कर रहे है। तब संजय कहते है अब जाओ बारिश बहुत हो रही है। तब पैपराजी कहते है वे उनके अलावा एक और नई लड़की का इंतजार कर रहे है। संजय दत्त ने पूछा कौन? इस पर पैपराजी ने बताया राशा। संजू बाबा कन्फ्यूज हुए पूछते है कौन राशा जवाब में एक फोटोग्राफर ने उन्हें बताया, रवीना टंडन की बेटी तब संजू बाबा सिर हिलाते हुए कहते है ठीक है जाओ खींचो लेकिन जाते-जाते वे हमेशा की तरह गर्मजोशी में संजू बाबा स्टाइल में, पैपराजी से खाने का पूछना नही भूले बोले-खाना पीना खाया क्या, खा लेना। फिर वे गाड़ी चलाकर चले गए। 

इस दौरान वीडियो को पैपराजी के शेयर करते ही वायरल होने लगा। जिसमें उनके फैंस उनके फिक्र और रवीना की बेटी को पहचानने में नाकामयाब को लेकर उनके सीधे स्वभाव को लेकर उनकी तारीफ करते नही थक रहे तो वहीं कुछ हैंरानी भी दिखा रहे है। वैसे इस दौरान संजय दत्त नशे में भी लग रहे थे। वीडियो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद कई लोग संजय और पैपराजी के मजे लेना शुरू कर दिए। लेकिन इनमें एक यूजर ने लिखा, संजू बाबा कभी निराश नही करते बिंदास बंदा। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त को पिछली बार फिल्म ‘भूतनी’ में देखा गया था, जो फ्लॉप साबित हुई। उन्हें आगे ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ और ‘वेलकम टू दि जंगल’ जैसी फिल्मों में भी देखा जाएगा।

बता दे, संजय दत्त और रवीना टंडन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, खासकर 1990 के दशक से अब तक कई फिल्में एक साथ बनाई है। जिसमें आतिश, क्षत्रिय, LOC कारगिल जिसमें दोनों ने भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने भावनात्मक रूप से प्रेरित किरदार निभाए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये एक्ट्रेस क्यों नहीं बनती? बॉस के एक सवाल ने बदल दी रवीना टंडन की किस्मत, इस फिल्म से मिली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने फ़िल्मी करियर में जो मुकाम हासिल...
spot_img

Latest Stories

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵