back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sana Saeed Birthday: छोटे कपड़े और अभिनय के खिलाफ थे पिता, इस फिल्‍म के बाद परिवार का झेलना पड़ा विरोध

बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म में ऑनस्क्रीन दिखने वाली उनकी बेटी अंजली (सना सईद) आज 37वां जन्मदिन से सेलिब्रेट कर रही हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एक्ट्रेस और मॉडल सना सईद ने बॉलीवुड और टीवी दोनों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख खान की प्यारी बेटी अंजलि का किरदार हर किसी के दिल में बस गया। इस किरदार को निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सना सईद ही थीं।

अपनी प्यारी अदाओं और मुस्कान से सभी का दिल जीतने वाली अंजलि यानी सना सईद आज बेहद ग्लैमरस नजर आती हैं। सना का जन्म 22 सितंबर 1988 को मुंबई में हुआ था और वह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं सना सईद की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

फिल्‍म ‘कुछ कुछ होता है’ से मिली पहचान 

सना सईद ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में अंजलि का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी, और यह रोल आज भी लोगों की यादों में ताजा है। इसके बाद वह ‘बादल’ और ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन फिर लंबा समय पर्दे से दूर रहीं। टीवी पर वापसी के साथ-साथ सना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

रियलिटी शो भी में की एंट्री

अभिनय की दुनिया में वापसी के बाद सना सईद ने रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में हिस्सा लिया और लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘बाबुल का आंगन छूटे न’ में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में तान्या ईरानी का रोल निभाया, लेकिन इस फिल्म से उन्हें खास लोकप्रियता नहीं मिली।

सना के अभिनय के खिलाफ थे पिता

 

सना सईद के पिता नहीं चाहते थे कि वह अभिनय में करियर बनाएं, खासकर इसलिए कि उन्हें अपनी बेटी का छोटे कपड़े पहनना पसंद नहीं था। जब सना ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में बिकिनी में शूट किया, तो उनके पिता नाराज हो गए थे।

फिलहाल, बड़े पर्दे से दूर है सना 

हालांकि, सना बताती हैं कि उस समय की जनरेशन की सोच अलग थी और आज चीजें काफी बदल चुकी हैं। फिलहाल सना पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार फैंस के बीच अपनी पॉपुलैरिटी बनाए रखती हैं और अक्सर अपनी सिज़लिंग और बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...