नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। समांथा रुथ प्रभु के पिता के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को हिला कर रख दिया। पिता के निधन की जानकारी खुद समांथा ने फैंस के साथ शेयर की थी। Samantha Ruth Prabhu और पिता जोसेफ प्रभु के बीच कैसा रिश्ता था इसे लेकर एक्ट्रेस ने खुलासा किया है।
कम हो गया था समानता का आत्मविश्वास
समांथा रुथ प्रभु जितनी अपने काम को लेकर डेडिकेट हैं वह रिश्तो को भी उसी तरह से देखती हैं। समांथा ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताया। यहां एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ अपने रिश्ते को रिवील किया। समांथा ने बेटी और पिता के इस रिश्ते को अपनी आत्मविश्वास पर असर पढ़ने वाला बताया। एक्ट्रेस ने कहा, पिता ने कहा था तुम इतनी स्मार्ट नहीं हो। ये तो बस इंडियन एजुकेशन के स्टैंडर्ड्स हैं।’
सीधा दिमाग पर हुआ था असर
समांथा रुथ प्रभु ने यह बताया कि पिता की इन बातों का असर सीधा उनके दिमाग पर हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लगता था कि शायद वह अच्छी नहीं हैं। हालांकि पिता के इन शब्दों ने एक्ट्रेस की जिंदगी को आकार दिया था। आप पिता के दुनिया से जाने के बाद वह बेहद अकेला महसूस करती हैं।
पापा की बातों ने किया सपोर्ट
समंथा ने यह भी बताया कि वह पापा की बातों से निराश तो होती थीं लेकिन इसे पॉजिटिव भी लेती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘बड़े होते हुए मुझे अपने पूरे जीवन में ये औदा प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। मेरे पिता कुछ ऐसे ही थे… मुझे लगता है कि अधिकांश भारतीय माता-पिता ऐसे ही हैं। उन्हें लगता है कि वे आपकी रक्षा कर रहे हैं।’
नागा चैतन्य से टूट गया था समांथा का रिश्ता
समंथा रुथ प्रभु का रिश्ता नागा चैतन्य के साथ साल 2021 में खत्म हो गया था। दोनों के अलग होने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। तलाक के बाद नागा चैतन्य शोभिता को डेट करने लगे। वहीं, नागा चैतन्य अब दूसरी शादी शोभिता धुलीपाला से 4 दिसंबर को रचा रहे हैं।





