back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बहुत इमोशनल है Samantha Ruth Prabhu की स्ट्रगल लाइफ, एक वक्त का खाना खाकर गुजारा करती थीं एक्ट्रेस

आज सामंथा रुथ प्रभु अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारे में जानेंगे, जब उनके लिए एक वक्त का खाना भी भारी रहता था।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल 1987 में चेन्नई में हुआ था। एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग हिंदी सिनेमा तक भी है। लेकिन एक्ट्रेस के लिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी समय रहा है जब वह एक समय का खाना खाकर गुजारा करती थीं। आज वह इस समय से निकलकर इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।

पढ़ाई के साथ शुरू की थी मॉडलिंग

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। एक्ट्रेस ने 12वीं के बाद ग्रेजुएशन के साथ मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एक्ट्रेस के घर की फाइनेंसियल कंडीशन ठीक नहीं थी इस वजह से उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। मॉडलिंग के दिनों का समय एक्ट्रेस के लिए बिल्कुल सही नहीं था वह एक समय का खाना खाकर गुजारा करती थीं।

इस फिल्म से बढ़ी एक्ट्रेस की पापुलैरिटी

सामंथा रुथ प्रभु को फिल्म ‘ये माया चेसावे’ से पापुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस को इस फिल्म में उनके एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य के साथ देखा गया था। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस काफी फेमस हो गई थीं। उसके बाद उन्होंने बाबू, सिद्धार्थ पवन कल्याण जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम किया। साउथ इंडस्ट्री में छाने के बाद एक्ट्रेस ने ओटीटी पर भी कदम रखा। एक्ट्रेस फैमिली मैन 2 और सिटाडेल में नजर आईं।

अब करोड़ों की मालकिन हैं सामंथा रुथ प्रभु

जिस सामंथा रुथ प्रभु के लिए एक समय का खाना मुश्किल था आज वह करोड़ों की मालकिन हैं। एक्ट्रेस किसी भी फिल्में एक आइटम सॉन्ग के लिए करोड़ों की फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी एक्ट्रेस की काफी अच्छी कमाई होती है।

सामंथा रुथ प्रभु की पर्सनल लाइफ

सामंथा रुथ प्रभु की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस ने साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। कपल का यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक का फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया था।

सामंथा रुथ प्रभु की प्रमुख फिल्में 

सामंथा ने अपने फ़िल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है। इसमें ये माया चेसावे”, “मनम”, “माजिली”, “थेरी”, “ऊ टर्न”, “जनता गैराज”, “सोन ऑफ सत्यमूर्ति”, “मर्सल”, “रंगस्थलम”, “पुष्पा”, “द फैमिली मैन 2” और “सिटाडेल: हनी बनी” शामिल है। एक्ट्रेस की यह सभी फिल्में लोगों ने खूब पसंद भी की है। इसके अलावा एक्ट्रेस का आइटम नंबर सॉन्ग भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होता है।

सामंथा रुथ प्रभु का वर्क फ्रंट 

सामंथा रुथ प्रभु के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘परधा’ में कैमियो करती नजर आएंगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: संजय लीला भंसाली का चॉल में बीता बचपन! देखी गरीबी, फिर इस फिल्म से बदली लाइफ

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । शानदार सेट, शाही किरदार, गाने और दमदार कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्मों की यही पहचान है। भंसाली ने अपने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...