नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने इस दिवाली अपने कथित प्रेमी और फिल्ममेकर रज निडिमोरू के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया है। जहां सामंथा ने अपने नए घर की खूबसूरत सजावट और दिवाली की रौनक की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को भी त्योहारी खुशियों में शामिल किया है। इन तस्वीरों में सामंथा हरे रंग की खूबसूरत ड्रेस में ग्लैमरस लुक में नजर आईं, वहीं राज नीले कुर्ते में उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट करते दिखे। फोटोज में वे परिवार संग पोज़ देते, पटाखे जलाते और अपने दो प्यारे पालतू कुत्तों के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। सामंथा के सोलो पिक्चर्स में उनका रेडियंट और उत्साही अंदाज साफ झलक रहा था।
सामंथा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर “नई शुरुआत” का इशारा देते हुए नए घर की घोषणा की थी। इससे उनके निजी जीवन और रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। उनकी और राज की ग्लोबल ट्रैवल फोटोज भी लगातार उनकी नज़दीकी को उजागर करती रही हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा फिलहाल ‘माँ इंटी बंगाराम’ और ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।सामंथा रुथ प्रभु ने दिवाली अपने कथित प्रेमी रज निडिमोरू के साथ मनाई और नए घर की झलकियां फैंस के साथ साझा कीं। उनके पोस्ट ने नई शुरुआत और रिश्ते की अटकलों को और हवा दे दी।
सामंथा ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर “नई शुरुआत” का इशारा देते हुए नए घर की घोषणा की थी, जिससे उनके निजी जीवन और रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सामंथा और रज की ग्लोबल ट्रैवल फोटोज भी उनके नज़दीकी रिश्ते की चर्चाओं को और हवा देती रही हैं।वर्क फ्रंट पर सामंथा फिलहाल मां इंटी बंगाराम’ और ‘रक्त ब्रह्मांडद ब्लडी किंगडम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।





