back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salman Khan की फिल्म ‘सिकंदर’ की नहीं बढ़ी रफ्तार, 6 दिनों में भी नहीं किया 100 करोड़ पार

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और अब तक फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को भी पर नहीं कर पाई है। वहीं छठवें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान कि ‘सिकंदर‘ लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। फिल्म जैसे ही 30 मार्च को रिलीज हुई दर्शकों ने फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म देखकर सलमान खान को नसीहत देते हुए नजर आए कि उन्हें उन्हें कुछ और अच्छी स्क्रिप्ट चुनने की जरूरत है। आपको बता दें कि, फिल्म के अब तक 6 दिन पूरे हो गए हैं और फिल्म ने 100 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं किया है। चलिए फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं।  

दर्शकों को नहीं पसंद आ रही सिकंदर 


200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने से चूक जा रही है। फिल्म की धीमी रफ्तार देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म फ्लॉप होने के कगार पर है। अब तक फिल्म ने केवल 94 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का ट्रेलर और टीजर देखने के बाद दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई थी। लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने फिल्म को काफी खराब बताया सोशल मीडिया पर दर्शकों ने कहा कि सलमान खान ने कैसी फिल्म बना दी।

https://twitter.com/Sunil_KHKN/status/1906580045126135924

फिल्म सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी रिलीज होते ही फिर ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार तेज हुई फिल्म ने 29 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने तीसरे दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन ‘सिकंदर’ का कलेक्शन 9.75,और पांचवें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं अब छठवें दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आई है सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिकंदर’ ने छठे दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।इसी के साथ ‘सिकंदर’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 94.00 करोड़ रुपये हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...