back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salman Khan की फिल्म सिकंदर का टीजर हुआ रिलीज, एक्शन मोड में नजर आए भाई जान

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर में सलमान खान का एक्शन मोड नजर आ रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म की पहली झलक यानी फिल्म का टीजर सामने आया है। सलमान खान अपनी फिल्म का यह तोहफा फैंस को ईद के त्योहार पर देने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर टीजर को शेयर किया है। टीचर में एक्टर जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उनके भारी भरकम डायलॉग और एक से बढ़कर एक सीन लोगों का फैन दिल जीत रहा है।

View this post on Instagram

एक्टर ने शेयर किया टीजर

सलमान खान ने अपनी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा है, ‘जो दिलों पर करता है राज, वही कहलाता है सिकंदर।’ बता दें कि, इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना की हिट जोड़ी देखने को मिलेगी। इस जबरदस्त जोड़ी का कमल ईद के मौके पर देखने को मिलेगा जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

कैसी है टीजर की झलक

सलमान खान ने जो टीजर शेयर किया है इसमें एक्टर का एक्शन मोड देखने को मिल रहा है। इस 1 मिनट 21 सेकेंड के टीजर में सलमान खान गुंडो की जबरदस्त पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। एक्टर का यह सीन लोगों को बहुत इंप्रेस कर रहा है क्योंकि लंबे समय बाद सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। इसके अलावा टीजर में रश्मिका मंदाना की बात करें तो वह भी ऑन स्क्रीन रोमांस करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं।

ये सभी कलाकार आएंगे नजर

फिल्म को साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर मुरुगुदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, अंजलि धवन भी नजर आएंगी। सितारों से सजी है फिल्म ईद के मौके पर लोगों को इंप्रेस करने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵