नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। 27 दिसंबर को 60वां जन्मदिन मनाने वाले सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी मसल्स और फिट बॉडी साफ नजर आ रही है। सलमान ने लिखा, “60 की उम्र में ऐसा दिखना चाहता हूं।” फैंस उनकी इस फिटनेस को देखकर हैरान हैं और पोस्ट पर कमेंट्स की भरमार हो गई है। एक फैन ने लिखा, “कोई नहीं है टक्कर में,” तो दूसरे ने कहा, “ये कमबैक पर्सनल है।
65b6bb4d7836c1e9ad50bef28abf3e42—————–4.jpg
‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर का इंतजार
सलमान खान का ये बर्थडे खास होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 दिसंबर को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर भी रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म की कहानी 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है।
फिल्म में सलमान के किरदार और लुक का अंदाज
सलमान फिल्म में कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने नया लुक अपनाया है, जो हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनके लुक और फिटनेस ने फैंस को और उत्साहित कर दिया है।
‘बैटल ऑफ गलवान’ में स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। सलमान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह लीड रोल में दिखेंगी। जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फैंस के लिए खास अंदाज और उत्सुकता
सलमान की फिटनेस और बॉडी के चलते सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। जन्मदिन के दिन ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर की रिलीज और सलमान का नया लुक फिल्म के लिए अलग ही हाइप पैदा कर रहा है।
फिटनेस और एक्टिंग का शानदार संगम
सलमान खान का यह जन्मदिन उनकी फिटनेस और एक्टिंग करियर दोनों के लिए खास रहेगा। 60 साल की उम्र में उनकी बॉडी और मसल्स ने साबित कर दिया है कि सलमान की ऊर्जा और मेहनत बरकरार है। सलमान की फिटनेस और फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के साथ उनका यह जन्मदिन फैंस के लिए यादगार साबित होगा।





