नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलामन खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपना 36वां जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट किया। उनके इस बर्थ डे के मौके पर अर्पिता के पति और एक्टर आयुष शर्मा ने तो उन्हें विश किया ही, साथ ही बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स उनके बर्थ पार्टी में शामिल होकर उन्हें विश किया।
मुंबई में अर्पिता खान शर्मा के 36वें जन्मदिन के मौके पर खान परिवार कई दिग्गज और उनके दोस्त बर्थ पार्टी में पहुंचे। अर्पिता ने यह अपना बर्थ डे करीबी सेलेब्स दोस्तों संग मनाया। इस पार्टी में अर्पिता के भाई सलमान खान एक ना लुक में नजर आई। इस सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए।
इस दौरान, सलमान खान अपनी कड़ी सुरक्षा के बीच अर्पिता का बर्थ डे सेलिब्रेशन में शिरकत किए। उन्होने अपनी टाइट सिक्योरिटी में इवेंट पर पहुंचे। साथ ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी इस सेलिब्रेशन में नजर आए। देखिए, सलमान खान के अलावा अर्पिता के जन्मदिन के जश्न में कौन-कौन शामिल हुआ।
एलीगेंट व्हाइट ड्रेस में दिखीं अर्पिता
बीते दो दिन यानी 3 अगस्त को अर्पिता खान ने अपने बर्थ डे सेलिब्रेशन किया। इस दौरान वह एक व्हाइट एलीगेंट ड्रेस में नजर आई। बहन अर्पिता खान शर्मा सलमान खान की सबसे चहेती बहन हैं। अक्सर ही अर्पिता के फैमिली इवेंट्स में सलमान खान नजर आते हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे सलमान खान
बीते कई दिनों से पहले सलमान खान को लेकर कइ तरह की धमकियां मिल रहे है। जिसकी मुंबई पुलिस जांच कर रही है। इसी मामले को देखते हुए सलमान खान सुरक्षा टाइट कर दी है। वह कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी बहन अर्पिता के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए। इस दौरान, कई सारे बॉडीगार्ड के साथ सलमान खान दिखे। पैपराजी को भी अपने स्वैग, स्टाइल में सलमान खान ने पोज दिए।
अरबाज खान पत्नी संग पहुंचे
अर्पिता के बर्थ डे पार्टी में खान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। इस दौरान, अरबाज खान भी बहन अर्पिता के बर्थ डे सेलिब्रेशन में पहुंचे। वह अपनी पत्नी शूरा के साथ आए। शूरा खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। शूरा खान अर्पिता के बर्थ डे पर वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।
सोहेल खान भी हुए बर्थ सेलिब्रेशन में शामिल
इस दौरान, खान परिवार के सदस्य सोहेल खान भी अर्पिता के बर्थ डे सेलिब्रेशन इवेंट पर शामिल हुए। हालांकि, वह काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन फैमिली फंक्शन में नजर जरुर आते हैं।
जेनेलिया डिसूजा भी पार्टी में पहुंची
एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी अर्पिता की इस जन्म दिन के जश्न में पहुंची। एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अर्पिता की अच्छी दोस्त हैं। वह भी स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस पहने सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।
सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल भी नजर आए
बॉलीवुड कपल सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल संग अर्पिता के बर्थ डे पार्टी के जश्न में शामिल हुई।





