नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गणेशोत्सव की धूम पूरे महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है। आम से लेकर खास तक, सभी बप्पा के दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान भी सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। खास बात यह रही कि सलमान नंगे पैर वेदी तक गए और श्रद्धा के साथ बप्पा के चरणों में माथा टेका।
हाथ जोड़कर मांगा आशीर्वाद, लिया प्रसाद और लगाया टीका
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान श्रद्धा भाव के साथ बप्पा की वेदी के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी ग्रहण किया। सलमान के माथे पर टीका भी देखा गया। दर्शन के बाद उन्होंने मंत्री आशीष शेलार के साथ कैमरे के सामने मुस्कराते हुए पोज़ दिए।
भारी सुरक्षा घेरे में पहुंचे भाईजान
सलमान खान हमेशा की तरह सुरक्षा घेरे में नजर आए। उनके साथ बॉडीगार्ड्स और कारों का लंबा काफिला भी था। इस मौके पर उन्होंने हल्की चेकर्ड शर्ट और नीली पैंट पहन रखी थी। उनका लुक काफी सिंपल और श्रद्धापूर्ण रहा।
मंत्री ने शेयर की तस्वीरें, लिखा खास संदेश
आशीष शेलार ने सलमान खान के साथ की तस्वीरें X (पूर्व ट्विटर) पर शेयर करते हुए मराठी में लिखा,अभिनेता सलमान खान हमारे बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के गणपति के दर्शन के लिए आए।कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने अपने घर पर बप्पा की पूजा के बाद पूरे परिवार के साथ भावभीनी विदाई की थी। ढोल-नगाड़ों के बीच हुए इस समारोह की वीडियो खुद सलमान ने इंस्टाग्राम पर साझा की थी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बारी-बारी से भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते दिखे।
सलमान के आगामी प्रोजेक्ट्स
सिकंदर: ए.आर. मुरुगादॉस की एक्शन फिल्म, रश्मिका मंदाना के साथ, बैटल ऑफ़ गलवान: अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म, जिसमें सलमान भारतीय फौजी की भूमिका में नजर आएंगे।
बिग बॉस 19 की कमान एक बार फिर भाईजान के हाथ में
सलमान खान इन दिनों टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 की मेजबानी भी कर रहे हैं। इस बार की थीम है,घरवालों की सरकार। शो में गौरव खन्ना, अवेज दरबार, अमाल मलिक, अशनूर कौर, बसीर अली और कई नए चेहरे नजर आ रहे हैं। शो कलर्स टीवी और जियोसिनेमा पर प्रसारित हो रहा है। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र की संस्कृति और भक्ति का प्रतीक है और जब सितारे भी बप्पा के दर्शन को पहुंचते हैं, तो यह पर्व और भी खास बन जाता है। भाईजान की सादगी और श्रद्धा ने एक बार फिर दिल जीत लिया।
भारी सुरक्षा घेरे में पहुंचे भाईजान
सलमान खान हमेशा की तरह सुरक्षा घेरे में नजर आए। उनके साथ बॉडीगार्ड्स और कारों का लंबा काफिला भी था। इस मौके पर उन्होंने हल्की चेकर्ड शर्ट और नीली पैंट पहन रखी थी। उनका लुक काफी सिंपल और श्रद्धापूर्ण रहा।आशीष शेलार ने सलमान खान के साथ की तस्वीरें X (पूर्व ट्विटर) पर शेयर करते हुए मराठी में लिखा –अभिनेता सलमान खान हमारे बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के गणपति के दर्शन के लिए आए।
सलमान के आगामी प्रोजेक्ट्स
सिकंदर: ए.आर. मुरुगादॉस की एक्शन फिल्म, रश्मिका मंदाना के साथ, बैटल ऑफ़ गलवान: अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म, जिसमें सलमान भारतीय फौजी की भूमिका में नजर आएंगे। सलमान खान इन दिनों टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 की मेजबानी भी कर रहे हैं। इस बार की थीम है घरवालों की सरकार। शो में गौरव खन्ना, अवेज दरबार, अमाल मलिक, अशनूर कौर, बसीर अली और कई नए चेहरे नजर आ रहे हैं। शो कलर्स टीवी और जियोसिनेमा पर प्रसारित हो रहा है। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र की संस्कृति और भक्ति का प्रतीक है और जब सितारे भी बप्पा के दर्शन को पहुंचते हैं, तो यह पर्व और भी खास बन जाता है। भाईजान की सादगी और श्रद्धा ने एक बार फिर दिल जीत लिया।





