back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भड़के सलीम मर्चेंट, बोले-मुसलमान होने पर शर्म आ रही है…

जम्मू कश्मीर के टूरिस्ट प्लेस पहलगाम में आतंकवादियों ने फायरिंग करके पर्यटकों को निशाना बनाया जिसमें कई लोगों की जान चली गई। अब उसे पर सिंगर सलीम मर्चेंट का ऐसा रिएक्शन आया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हर कोई बदले की मांग कर रहा है तो वही निर्दोषियों की जान जाने पर उनको श्रद्धांजलि भी दें रहे हैं। इस पर बड़े नेता, बॉलिवुड सिलेब्स और खेल जगत से भी कई लोगों का रिएक्शन आ रहा है। वही इस मामले में अब सिंगर सलीम मर्चेंट ने एक वीडियो शेयर करके काफी कुछ कहा।

सलीम मर्चेंट ने शेयर किया इंस्टाग्राम पर वीडियो

सलीम मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कश्मीर पहलगाम में हुए हमले पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं।पहलगाम में जो निर्दोष लोगों की हत्या हुई वो इसलिए हुई की वो हिंदू हैं मुस्लिम नहीं ? क्या ये हत्यारे मुस्लिम हैं ? नहीं ये आतंकवादी हैं। क्योंकि इस्लाम यह सब नहीं सिखाता है। इस्लाम कहता है कि धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं। 

सिंगर ने कहा मुस्लिम होने पर आ रही शर्म 

सिंगर ने आगे कहा, मुझे मुस्लिम होने पर शर्म आ रही है कि मुझे ये दिन देखना पड़ रहा है कि मेरे हिंदू भाई-बहनों को इतनी बेरहमी से मार दिया गया। सिर्फ इसलिए की वो हिंदू हैं। कब खत्म होगा ये सब। कश्मीर के जो रहने वाले हैं जो पिछले तीन साल से चैन से जी रहे थे उनकी जिंदगी में फिर से वही सब कुछ होना शुरू हो गया है। 

मुझे यह बिल्कुल समझ में नहीं आ रहा है कि मैं अपना गुस्सा कैसे जाहिर करूं।मैं अपना माथा टेककर दुआ करता हूं कि जिन निर्दोष लोगों ने अपनी जान गवाई है. ईश्वर उनके और उनके परिवार के लोगों को दुख सहने की ताकत और समृद्धि दे। ओम शांति।

यूजर्स कर रहे तारीफ 

सिंगर का यह वीडियो देखने के बाद यूजर सिंगर की तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा मुनव्वर फारूकी ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है फैक्ट्स।

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵