नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बॉलीवुड सितारों ने अपनी भागीदारी दिखाई। सिनेमा जगत के कई अभिनेता और फिल्म निर्माता अपनी लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए नजर आए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। बॉलीवुड के पटकथा लेखक Salim Khan और प्रेम चोपड़ा ने भी नागरिक जिम्मेदारी का उदाहरण दिया है।
सुनील शेट्टी ने डाला वोट
सामाजिक रूप से जागरूक नागरिक बॉलीवुड के अभिनेता सुनील शेट्टी भी वोट डालने पहुंचे। Suniel Shetty ने लोगों से वोट डालने का आग्रह भी किया। एक्टर के जिम्मेदारी भरे इस काम को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है। सुनील शेट्टी के फैंस भी मतदान केंद्र जाने को प्रेरित हुए हैं।
कार्तिक आर्यन ने भी निभाई जिम्मेदारी
बॉलीवुड के यंगर एक्टर Kartik Aryan भी वोट डालने पहुंचे थे। एक्टर ने कैमरे के सामने अपनी स्याही लगी हुई उंगली दिखाकर लोगों को संदेश दिया है, जिसमें युवा मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया है।
परिवार के साथ वोट डालने पहुंची थी रूपाली गांगुली
भारतीय टेलीविज़न की फेमस अभिनेत्री Rupali Ganguly ने भी वोट किया है। एक्ट्रेस को परिवार के साथ वोट डालते हुए देखा गया। रूपाली गांगुली ने पूरे परिवार के साथ मतदान करने के महत्व पर जोर दिया है।
शर्वरी वाघ ने भी किया मतदान
शर्वरी वाघ ने भी वोट डालने के बाद स्याही लगी हुई उंगली को गर्भ से कैमरे के सामने फ्लॉन्ट किया। इस दौरान शर्वरी का स्टाइलिश अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया।
कलाकारों ने बढ़ाई जागरूकता
हर साल महाराष्ट्र चुनाव में फिल्मी कलाकार अपनी भागीदारी दिखाते हैं। अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे कलाकार इस साल भी मतदान करने पहुंचे। इस तरह से बॉलीवुड कलाकारों की भागीदारी से जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली है। कलाकारों के फैंस और अन्य लोग उन्हें अपने रोल मॉडल के रूप में देखते हैं।





