back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैफ अली खान ने बताया हमले की रात उनके साथ क्‍या-क्‍या हुआ, चीख सुनकर जेह के कमरे की ओर भागे तो…

सैफ अली खान ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पत्‍नी करीना कपूर के साथ 11वें फ्लोर पर अपने बेडरूम में थे, तभी उन्होंने नर्स एलियामा फिलिप की आवाज़ सुनी और वो अपने बेटे के कमरे की ओर दौड़े।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने बांद्रा पुलिस को अपना पहला बयान दिया है। उन्होंने बताया कि हमले वाली रात यानी 16 जनवरी को उनके साथ क्‍या-क्‍या हुआ था। पुलिस ने एक्टर के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनका बयान दर्ज किया है।सैफ अली खान ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पत्‍नी करीना कपूर के साथ 11वें फ्लोर पर अपने बेडरूम में थे। जब उन्होंने अपनी नर्स एलियामा फिलिप की चीख सुनी तो तुरंत दौड़कर अपने बेटे जहांगीर (जेह) के कमरे तक पहुंचे। यहां उन्होंने एक अनजान व्यक्ति को देखा तो चौंक गए। सैफ ने बताया कि वहां जेह रो रहे थे और तब सैफ ने अनजान शख्स को पकड़ने की कोशिश की तो उसने सैफ पर हमला कर दिया। इस बीच हाउस हेल्प जेह को लेकर बाहर निकल गई थी। घायल होने के बाद भी सैफ अली खान किसी तरह हमलावर को पीछे धकेलकर कमरा बंद करने में कामयाब रहे। 

हमलावर ने मांगे थे एक करोड़ रुपये

सैफ ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने नर्स एरियामा फिलिप पर भी हमला किया था। अस्पताल से वापस लौटने के बाद नर्स ने सैफ को बताया कि आरोपी ने एक करोड़ रुपए मांगे थे।

चोरी के इरादे से घर में घुसा था हमलावर 

पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी की आधी रात को आरोपी चोरी के इरादे से उनके घर में घुसा था सैफ पर चाकू से हमला किया था। इस हमले के बाद सैफ गंभीर चोटें आई थी । उनका मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चला और अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। वहीं पुलिस आरोपी से भी लगातार पूछताछ कर रही है। 

सैफ के दोस्त ने दिया साथ

जानकारी के अनुसार वारदात के बाद घायल स्थिति में उन्हें एक ऑटो ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचाया था, जहां उनके मित्र अफसर जैदी ने अस्पताल में आगे की प्रोसेस पूरी की थी। अफसर जैदी पटौदी के पारिवारिक मित्र हैं। उनके पास 16 जनवरी की सुबह 3:30 बजे के आसपास फोन आया था, तब वे लीलावती अस्पताल पहुंचे और अस्‍पताल में भर्ती की औपचारिकताएं पूरी की। 

Advertisementspot_img

Also Read:

शर्मिला टैगोर ने दी थी व्हीलचेयर में बाहर निकलने की सलाह, लेकिन सैफ ने क्यों ठुकराया सुझाव, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने उस खौफनाक रात की दास्तान बयां की है जब एक चाकूधारी हमलावर ने उनके घर...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵