back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saif Ali Khan ने खोला उस रात से जुड़ा राज, बोले-मैंने हमलावर को रोकने की कोशिश की…

सैफ अली खान लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं और अब उन्होंने इस घटना पर अपना बयान जारी किया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सैफ अली खान के घर में 16 जनवरी की रात एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से आया और सैफ अली खान पर हमला कर दिया। इस दौरान सैफ अली खान घायल हो गए और वह लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। जिसके बाद 5 दिनों के बाद 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया। वहीं अब एक्टर ने उसे रात की घटना को लेकर अपना बयान जारी किया है।  

सैफ अली खान ने बताया घटना का सच 

सैफ अली खान ने कहा, ‘मैं अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ अपने बेडरूम में सो रहा था। इस दौरान अचानक नैनी एलियामा फिलिप की चीखें सुनाई दी, जो कि मेरे छोटे बेटे जहांगीर की देखभाल करती हैं। चीख सुनते ही मैं और करीना जेह के कमरे की तरफ भागे। जहां पर हमने अज्ञात हमलावर को देखा। उस समय मेरा बेटा जेह सो रहा था। मैंने हमलावर को रोकने की कोशिश की और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की और हमलावर ने पीठ, गर्दन और हाथों पर कई बार चाकू से वार किया। 

मैं अपने परिवार और स्टाफ के सदस्यों को बचाने में लगा था और वो लगातार मेरी पीठ पर चाकू घोपता रहा था।’ इसके बाद एक्टर ने बताया कि उन्होंने हमलावर को जहांगीर के कमरे में बंद कर दिया और घर के कर्मचारी जेह को लेकर 12 वीं मंजिल पर भाग गए। इतने में दूसरे कर्मचारी भी आवाज सुनकर ऊपर आए लेकिन तब तक हमलावर कमरे नही था और पूरे घर मे ढूंढने पर भी वो नही मिला। इसके तुरंत बाद ही एक्टर को लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया। 

16 जनवरी की रात का है मामला

आपको बता दें कि, सैफ अली खान पर 16 जनवरी की आधी रात को हमला हुआ था। रिपोट्स के अनुसार आरोपी ने घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला किया था। इस हमले में अभिनेता सैफ अली खान को कई गंभीर चोटें आई।एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया गया। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला कि वह आरोपी बांग्लादेशी है।जब आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को कोर्ट में पेश किया गया वो कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भी दिया गया था वहीं आज उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जायेगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...