नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर अज्ञात बदमश ने धारदार हथिहार से हमला किया था यह घटना गुरुवार तड़के सुबह 2 बचे की है। हमलावर ने उन पर चाकू से अटैक कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके इलाज के दौरान गहरे घांव के चलते सर्जरी किया गया। अभी उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है, फिलहाल सैफ की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीन ने एक्टर पर हमला करने वाला संदिग्ध आरोप को हिरासत में लिया है।
सैफ अली खान अपने बांद्रा स्थित घर में हमलावारों के द्वारा चाकू से हमला करने के बाद अब उनकी हालात में सुधार है। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि, उन्हें आईसीयू से अब जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। घटना के दोरान बॉलीवुड अभिनेता को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज करने की संभावना है। घायल होने के बाद एक्टर अपने छोटे बेटे तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे थे। घायल के बावजूद सात साल के बेटे तैमूर के साथ सैफ के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी बहादुरी की प्रशंसा की।
7 साल के बेटे के साथ अस्पताल पहुंचे थे सैफ
मुंबई के लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने जानकारी देते हुए कहा कि, अभिनेता सैफ अली खान को ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। उनकी हालात में कापी सुधार हुआ है। अभी चिंता की कोई बात नहीं। उत्तमानी ने बताया कि, सैफ अभी बेहतर हैं। “अब उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
उत्तमानी ने एक्टर सैफ की तारीफ की है उन्होने प्रशंसा करते हुए कहा कि, अभिनेता के इतने सारे चोटें ओर घांव के साथ अपने 7 साल के बेटे तैमूर को साथ लेकर अस्पताल आ जाना एक साहसिक कदम था, उनकी बहादुरी काबिलें तारीफ थी। इस घायल अवसथा में उनके अस्पताल तक पहुंचना काफी साहसिक कदम है।
डॉ. उत्तमानी ने अभिनेता की हालात को लेकर ताजा अपडेट भी दिया है, उन्होने कहा कि, एक्टर ठीक हैं, हमारी आज सुबह-सुबह ही मुलाकता हुए है। उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। हम कल उनकी जांच करेंगे। फिलहाल उनका पूरा परिवार और करीबी लोग यहां मौजूद है।
घटना के बाद हैरान फिल्म इंडस्ट्री
इस घटना के बाद बॉलीवुड में एक डर का माहौल देखा जा सकता है, और इस वारदात के बाद प्रशासन और पुलिस पर भी सवालिया खड़ा होता है। यह एक चौंकाने वाली घटना थी, जिसने प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया। बतो दें कि, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर किया था। ये वारदात गुरुवार तड़के हुई इस घटना ने फिल्म इंडिस्ट्री को अचंभित ओर झकझोर कर रख दिया है, जिससे नामचीन हस्तियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल पूछे जा रहे है। भारतीय सिनेमा में कई प्रकार की भूमिकाओं के लिए मशहूर सैफ अली खान पर कथित तौर पर उनके बांद्रा स्थित घर पर अटैक किया गया। और उन्हें हमलावारो ने छह चाकू मारे। जिनमें से दो घांव गहरे थे, जिनमें से एक उनकी रीढ़ के बहुत करीब था। इस दौरान अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था।





