नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर उनकी पत्नी करीना कपूर ने पुलिस में अपना पहला बयान दर्ज कराया है। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में हमले के समय आरोपी को बहुत ज्यादा एग्रेसिव बताते हुए उस रात की डिटेल दी है। वहीं सैफ को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर का भी बयान सामने आया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की 35 टीमें आरोपी को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है।
करीना ने अपने बयान में क्या-क्या कहा?
करीना ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हमलावर जब घर में घुसा तो वह काफी एग्रेसिव लग रहा था। लेकिन घर से किसी सामाना की चोरी नहीं की। करीना ने बताया कि हमलावर के सामने ही ज्वेलरी भी पड़ी थी, लेकिन हमलावर ने उसे हाथ भी नहीं लगाया। सैफ ने बच्चों के लेकर 12 वीं मंजिल पर जाने के लिए कहा और खुद हमलावर से भिड़ गए। करीना इस हादसे से काफी परेशान हैं, उन्हें उनकी बहन करिश्मा कपूर के घर पर भेजा गया। गौरतलब है कि पुलिस ने इस हमले के संबंध में अभी तक 30 से ज्यादा लोगों के बयान लिए हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 10 टीमों के साथ 20 टीमें भी गठित की हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार की उनके घर में घुसकर एक अनजान शख्स ने जानलेवा हमला किया था। अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई है और अब वे खतरे से बाहर हैं।
ऑटो ड्राइवर का भी बयान
घटना के बाद सैफ को जिस ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया था, ऑटो ड्राइवर का भी बयान सामने आया है। ड्राइवर भजन सिंह राणा ने उस रात करीब 2 से 3 बजे रहे थे। मैंने देखा कि एक महिला ऑटो बुला रही थी। गेट के अंदर से भी रिक्शा-रिक्शा की आवाजें आ रही थीं, मैंने यू-टर्न लिया और गाड़ी गेट पर लगा दी । फिर खून से लथपथ एक शख्स गेट से बाहर आया, उसके साथ 2-4 और भी लोग थे। जिन्होंने उन्हें ऑटो में बैठाया। मैंने उनसे पूछा कि कौन से हॉस्पिटल जाना है, तो उन्होंने लीलावती जाने के लिए कहा। फिर मैंने उन्हें अस्पताल छोड़ा। इसके बाद मुझे पता चला कि वह तोसैफ अली खान है। वे लोग बहुत परेशान थे, तो उनसे कोई किराया भी नहीं लिया।





