नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पिछले काफी समय से अनुपमा फेम रूपाली गांगुली पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने चुप्पी साधी हुई थी। रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी Esha Varma के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि, रूपाली गांगुली पर ईशा वर्मा रोज नए-नए आरोप लगा रही हैं। अब रूपाली गांगुली के सब्र का बांध टूट चुका है और उन्होंने सौतेली बेटी के खिलाफ मुकदमा किया है। रूपाली गांगुली ने मानहानि का मुकदमा करते हुए 50 करोड़ और माफी मांगने की डिमांड की है।
बिग बॉस की कंटेस्टेंट लड़ रही हैं केस
रूपाली गांगुली ने 11 नवंबर को सेलिब्रिटी वकील सना रईस खान की मदद से यह मुकदमा दायर किया है। बता दें कि, सना रईस खान बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। मुकदमे में यह आरोप लगाया गया है कि, ईशा वर्मा ने Rupali Ganguly के खिलाफ जो कुछ भी कहा है उससे उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
कब शुरू हुआ था विवाद?
ईशा वर्मा का साल 2020 का एक पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें रूपाली गांगुली को लेकर कई आरोप लगाए गए थे। ईशा वर्मा ने इन्हें फिर से एक बार सोशल मीडिया पर दोहराया। ईशा ने यह आरोप लगाया की जब ईशा के पिता अश्विन उनकी मां से शादीशुदा जिंदगी बता रहे थे तब रूपाली से उनका संबंध था। ईशा ने यह भी आरोप लगाया कि रूपाली ने उन्हें और उनकी मां को जान से मारने की धमकी दी।
कौन हैं ईशा वर्मा?
ईशा वर्मा अश्विन वर्मा और उनकी एक्स वाइफ सपना वर्मा की बेटी हैं। अश्विन वर्मा और सपना वर्मा का साल 2008 में तलाक हो गया था। अश्विन ने पहली पत्नी से तलाक के बाद साल 2013 में रूपाली गांगुली से शादी की थी और इस साल कपल ने बेटे रुद्रांश का स्वागत किया था।





