Bollywood Movies Release Date: नए साल में रोमांस और एक्‍शन का तड़का, 2025 में कौन सी फिल्म होंगी रिलीज?

साल 2024 का यह आखिरी महीना चल रहा है। आने वाले साल में मनोरंजन का होगा भरपूर तड़का होगा। आने वाले साल में फिल्‍म इंडिस्‍ट्री की बात करें तो ये फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

1
2025 Bollywood Movies Release Date
2025 Bollywood Movies Release Date

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। 2024 में भारतीय सिनेमाघरो में इन दो फिल्‍मों का बोलबाला रहा है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। इन फिल्मों का नाम ‘स्त्री 2’ और ‘पुष्पा 2’ है जिसमें दर्शकों ने खूब प्‍यार लुटाया और फिल्‍म मेकर्स को मालमाल कर दिया। अब साल 2025 के आने के कुछ ही दिन बाकी रह गए है और फिल्मी दुनिया में आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा भी होने लगी है। 2025 में कई जबरदस्त फिल्में आने वाली हैं और फैंस को भी उन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

नया साल, नई उर्जा और उमंग इसी के साथ लोग आने वाले साल का स्वागत करते हैं और जश्‍न मनाते हैं। लेकिन भारतीय सिनेमा में नए साल की शुरुआत कुछ जबर्दस्‍त फिल्मों के साथ होने वाली है। 2025 में अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन की कुछ बड़ी फिल्में आ रही हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी। 

2025 में रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में

2024 में कम बजट की ‘लापता लेडीज’, ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर हैसियत से कई गुना ज्‍यादा का धन कमाया है। वहीं बड़े बजट की ‘पुष्पा 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर कापी सफल होने में कामयाब हुई। अब 2025 में आने वाली इन 10 फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है।

‘छावा’

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा 2025 में रिलीज होगी। फिल्म को पुष्पा 2 के साथ 6 दिसंबर को आना था। लेकिन इसकी तारीख टाल दी गई है। अब बताया यह जा रहा कि यह 2025 के फरवरी में ये रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में विकी कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का रोल प्ले करते दिखेंगे। इसमें विकी के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

‘देवा’

फिल्‍म देवा पहले 14 फरवरी 2025 आने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज़ की तारीख प्रीपोन्ड कर दी। अब ये नए साल पर 31 जनवरी को रिलीज होगी इसमें शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, कुबरा सैत और पवैल गुलाटी जैसे दिग्‍गज कलाकार देखने को मिलेगे। फिल्म को रोशन एंड्रू ने डायरेक्ट किया है।

‘सिकंदर’

ईद 2025 पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर आएगी। अभी इस फिल्म की शूटिंग जारी है और नए साल पर हो सकता है कि मेकर्स इसकी रिलीज की घोषणा कर दें। फिलहाल ये फिल्म ईद के दिन या एक-दो दिन पहले रिलीज होने की उम्‍मीद है। 

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म भी आने वाली है। और इस फिल्‍म को डायरेक्‍ट शशांक खैतान कर रहे हैं। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

‘रेड 2’

1 मई 2025 को अजय देवगन की फिल्म रेड 2 आने वाली है। इस फिल्म क निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। और फिल्म में अजय के अलावा वाणी कपूर, रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं।

‘हाउसफुल 5’

6 जून 2025 को मल्टीस्टारर ये फिल्म रिलीज होगी। साजिद नाडियावाला क प्रोडक्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख श्रेयष तलपड़े, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, डीनो मोरिया जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

‘वॉर 2’

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। YRF Spy यूनिवर्स की इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा। ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।

‘थामा’

दिवाली 2025 पर फिल्म थामा रिलीज होगी इस फिल्‍म को अमर कौशिक ने डायरेक्‍ट किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, सामंथा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट दिवाली के आस-पास की होगी।

‘अल्फा’

एक्शन पैक्ड फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्‍म को शिव रवैल के डायरेक्‍ट किया है। ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।

‘स्काई फोर्स’

अक्षय कुमार और निमृत कौर स्टारर फिल्म की अभी रिलीज डेट 24 जनवरी है। हाल फिलहाल इस पर को ताजा जानकारी नहीं आई है। मेकर्स फिल्‍म की तारीख का टाल सकते है लेकिन लेकिन ये रिलीज 2025 में ही होगी।