ऋषि कपूर पर फिल्माए गए ये रोमैंटिक गाने आज भी लोगों की जुबान पर बसे हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऋषि कपूर का अपना एक अलग ही रुतबा रहा है।
ऋषि कपूर के सुपरहिट रोमांटिक गाने
ऋषि कपूर के सुपरहिट रोमांटिक गानेInstagram

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऋषि कपूर को इस दुनिया से गए चार साल बीत चुके हैं। ऋषि कपूर रील लाइफ में जहां अपने रोमैंटिक रोल्स के लिए जाने जाते थे, वहीं रियल लाइफ में उनकी पहचान उनके स्ट्रेटफॉरवर्ड बर्ताव के लिए थी। ट्विटर पर उनका एक अच्छा खास फैनबेस था। 30 अप्रैल, 2020 को कैंसर से जूझते हुए उनका निधन हो गया।

लोगों के दिल में बसते है एक्टर

हिंदी सिनेमा जगत के अभिनेता ऋषि कपूर का नाम बड़े पर्दे पर शुरू से ही छाया रहा है। एक्टर का अभिनय और लुक्स की वजह से वह फिल्मी पर्दे पर फैंस के बीच लोकप्रिय रहे है। इतने लंबे समय से दर्शकों का दिल जीतने वाले ऋषि कपूर 29 अप्रैल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर आज बेशक हमारे बीच नहीं है, लेकिन आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा है।

बॉलीवुड में कपूर परिवार का नाम

ऋषि कपूर का जन्म भी 4 सितंबर, 1952 को हुआ था। वह राज कपूर के दूसरे बेटे थे। ऋषि कपूर की फिल्मों के गाने आज भी लोगों की जबान पर रहते है, इनमें से कुछ गाने काफी पॉपुलर भी है जिनके बारे में

ओ मेरी चांदनी...

फिल्मी पर्दे पर ऋषि कपूर और श्री देवी की जोड़ी सुपरहिट रही हैं। वहीं फिल्म चांदनी का गाना 'ओ मेरी चांदनी' सॉन्ग आज भी लोगों की जबान पर है। यश चोपड़ा के बैनर तले बनी यह फिल्म 1989 में आई थी।

प्रेम रोगी

इस फिल्म का गाना 'ये गलियां ये चौबारा' आज भी याद किया जाता है। यह फिल्म राज कपूर के निर्देशन में बनी है और इसमें ऋषि कपूर के साथ पद्मिनी कोल्हापुरी ने दमदार अभिनय किया हैं।

एक मैं और एक तू

ऋषि कपूर और नीतू सिंह का यह गाना पर्दे पर आते ही सुपरहिट रहा। आज भी यह गाना खास मौकों पर याद किया जाता हैं। इतना ही नहीं यह एक ऐसा सदाबहार गाना है जो आज भी सुनने में नया सा ही लगता है।

ऋषि कपूर पर फिल्माए गए ये रोमैंटिक गाने आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in