नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी 2006 में भरत साहनी से हुई थी। रिद्धिमा कपूर ने एक इन्टरयू में अपने पिता से पहली बार जब अपने मंगेतर भरत को मिलाया था। तो वो कैसे मिले और कितना डर गए इसपर पिता का रिएक्शन कैसा था? इनसब बातों का भी खुलासा किया हैं। आपको बता दें कि ऋषि कपूर 30 अप्रैल की तारीख को साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
भरत और ऋषि कपूर की पहली मुलाकात
एक इन्टरयू के दौरान रिद्धिमा कपूर और उनके पति भरत साहनी ने अपनी शादी से लेकर फैमली तक कई बातें शेयर की। उसी दौरान उनसे सवाल पूछा गया की जब भारत पहली बार ऋषि कपूर से मिले तो उनका रिएक्शन कैसा था? इसपर जवाब देते हुए रिद्धिमा ने कहा भारत को जिस वक्त पता चला था की पापा से मिलना है वो काफी परेशान हो गए और डर भी गए थे। फिर हम सब मुंबई के एक पियानो बार में पूरी शाम पापा पियानो के पास खड़े थे और बस भरत को देखे जा रहे थे। मुझे समझ में नहीं आ रहा था क्या करू क्योंकि मैं चाहती थी की पापा भरत को पसंद करें।
शादी में कोई जल्दबाजी नहीं चाहते ऋषि कपूर
भरत साहनी ने कहा ”हां उन्होंने कुछ बोला नहीं बस हमारी नजरें मिली थी। ऋषि कपूर आसानी से नहीं माने आखिर वो भी एक पिता थे। उन्होंने हार नहीं मानी बेटी के पिता होने का फर्ज निभाते हुए, उन्होंने अपना समय लिया। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारे पास कुछ साल हैं। उसके बाद भी अगर तुम लोगों को ऐसा लगे जैसा आज लग रहा है कि तुम लोग साथ रहना चाहते हो तो हम तुम्हारी शादी करा देंगे।” , तभी रिद्धिमा ने कहा भरत ने उस वक्त सिर्फ ग्रेजुएशन ही किया था और अपने पिता के साथ बिजनेस में हाथ बटाने के बारे में सोच रहा था। और सीखना शुरू कर रहा था। पापा शायद भरत को थोड़ा और समझना चाहते थे। इसी लिए उन्होंने हमारी शादी कराने में कोई जल्दबाजी नहीं की ।
रिद्धिमा और भरत के रिश्ते की शुरूआत
रिद्धिमा और भरत पढाई के दौरान लंदन में मिले और एक दूसरे को पसंद करने लगे थे धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। वो 4 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। उसके बाद 2006 में उन्होंने शादी की। इसके बाद 2011में वो बेटी के माता-पिता बने।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार




