back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर, इंस्टाग्राम पोस्ट से रिश्ते पर लगाई मुहर

श्रद्धा कपूर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। श्रद्धा का रिलेशनशिप स्टेटस उनकी एक पोस्ट के जरिए कंफर्म हो गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि, फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लेखक राहुल मोदी को डेट कर रहीं हैं। एक्ट्रेस में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल और अपनी सुबसूरत सेल्फी पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है, “दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।” इस पोस्ट को देखने के बाद से फ्रेंड्स भी एक्ट्रेस की लाइफ में क्या चल रहा है इस बात को जानने के लिए एक्साइटिड हो गए हैं।

1718771540433-sharathathha-kapara-rahal-matha_7721bcf0d8eeb4683e5d47f8f35484d7.avif

श्रद्धा ने राहुल के साथ तस्वीर की पोस्ट

जहां एक तरफ बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें तूल पकड़ रही है वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर का रिलेशनशिप स्टेटस सुर्खियों में बना हुआ है। एक्ट्रेस के रिलेशनशिप को लेकर एक बार फिर से कयास का दौर शुरू हो गया है श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ एक पोस्ट शेयर की है और इसका कैप्शन दिल छू रहा है। बता दें कि, ऐसा पहली बार हुआ है जब श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के लिए सार्वजनिक तौर पर कोई पोस्ट किया है।

सेट से हुई प्यार की शुरुआत

फिल्म के दौरान से ही दोनों के अफेयर की खबरें शुरू हो चुकी थी। इतना ही नहीं कई मेको पर राहुल और श्रद्धा को एक साथ स्पॉट किया गया है उसके अलावा अभिनेत्री ने अपने गले में एक ऐसा चैन भी पहना था जिसमें पहला अक्षर ‘आर’ लिखा हुआ था। राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर एक साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में काम करने के दौरान एक दूसरे को जानने लगे और देखते ही देखते प्यार हो गया।

श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट

श्रद्धा कपूर को आखरी बार फिल्म ‘तू झूठी में मक्कार’ में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी दोनों की जोड़ी को इस फिल्म में काफी पसंद भी किया गया। इसके अलावा श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म्स ‘स्त्री 2’, ‘धड़कन 2’, ‘चालबाज इन लंदन’ और ‘चंदा मामा दूर’ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

डेटिंग अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया, बताया कौन है उनकी ज़िंदगी का ‘मिस्ट्री मैन’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने निजी जीवन और डेटिंग अफवाहों पर बात की। The Namrata Zakaria Show...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...