back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांजीवरम साड़ी पहनने के पीछे रेखा ने बताई इमोशनल वजह, बोलीं – मां का प्यार आता है याद

बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा बॉलीवुड की किसी भी शादी, पार्टी या फिर इवेंट में अपने खास अंदाज में नजर आतीं हैं। रेखा को अक्सर कांजीवरम साड़ी पहने हुए देखा जाता है जिसके पीछे एक इमोशनल वजह है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के किसी भी फंक्शन में रेखा को ज्यादातर कांजीवरम साड़ी में देखा जाता है। एक्ट्रेस बड़ी ही सादगी से भारतीय परिधान से लोगों को इंप्रेस करती हैं। रेखा बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं जो साड़ी वाले लुक में अट्रैक्टिव लगती हैं। लोगों को इस बारे में नहीं पता कि पब्लिक अपीरियंस के दौरान रेखा साड़ी में ही क्यों नजर आती हैं, इसकी क्या वजह है ?

मां की याद दिलाती है साड़ी

रेखा का साड़ी वाला अवतार हर किसी को बहुत पसंद आता है, उनका यह फैशन स्टेटमेंट उनके फैंस भी फॉलो करते हैं। रेखा को कांजीवरम साड़ी में देखने के बाद हर किसी के मन में यह सवाल रहता है कि वह इस अवतार में ही क्यों नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने बताया, ‘कांजीवरम साड़ी पहनने का कोई प्राइवेट सीक्रेट नहीं है। मेरा मानना है कि स्टाइलिश दिखने का मतलब फैंसी कपड़े पहनना नहीं होता, आपके पारंपरिक कपड़े भी आपको स्टाइलिश दिखा सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘साड़ी मुझे मेरी मां और उनके स्नेह की याद दिलाती है।’

खास होती है रेखा की कांजीवरम साड़ी

रेखा की कांजीवरम साड़ी बहुत खास होती है, यह साड़ी सिल्क की होती है जिसे तमिलनाडु के कांजीवरम क्षेत्र में बनाया जाता है। यही वजह है कि इस साड़ी का नाम कांजीवरम पड़ा है। कांजीवरम का कपड़ा बहुत नरम और मजबूत होता है इस साड़ी के फैब्रिक को तीन तरह के धागे और चांदी के तार से बनाया जाता है। यही वजह है की कांजीवरम की साड़ी बेहद मजबूत होती है।

रेखा बाकी अभिनेत्रियों को देतीं हैं टक्कर

रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों को टक्कर देता है। एक्ट्रेस अपने साड़ी वाले लुक में पार्टी हो या इवेंट सारी लाइमलाइट बटोर लेतीं हैं। स्टाइल के अलावा रेखा की अदाएं भी बॉलीवुड की अन्य हसीनाओं पर भारी पड़ती है। रेखा का अपना एक अलग अट्रैक्शन है जिसमें उनकी कांजीवरम साड़ियां उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

 

Advertisementspot_img

Also Read:

महज 500 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ सफर, आज फैशन इंडस्ट्री का बादशाह है मनीष मल्होत्रा का नाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के नामी और सबसे लोकप्रिय फैशन डिजाइनरों में शुमार मनीष मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में उनका रुतबा...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵