नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए है। रुमर्ड कपल को हाल ही में मुंबई के एयरपोर्ट में एक ही कार से साथ में निकलते देखा गया। इस बीच, कपल को लेकर डेटिंग की अफवाहें गर्म हो गई है। बीते कई दोनों से रुमर्ड कपल के बीच डेटिंग की खबरें काफी समय से छाई हुई हैं, लेकिन फैंस अभी भी कंफ्यूज हैं कि क्या वो दोनों डेट कर रहे हैं।
दोनो को एक ही कार में देखा गया
हाल ही में ये दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही कार में साथ नजर आए। रूमर्ड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट होते देखा गया। दोनों गाड़ी में साथ बैठे दिखे और उन्होंने कैमरा देखते ही अपना चेहरा छिपा लिया। हालांकि, रश्मिका और विजय ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई चुप्पी नही तोड़ी है, लेकिन उनके सोशल मीडिया पर होती बातचीत और बार-बार एक साथ नजर आना लोगों और उनके फैंस को सोचने पर मजबूर कर देता है।
रश्मिका मंदाना की फोटोज से तेज हुई थी डेटिंग की चर्चा
हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका ने पीली साड़ी में कुछ फोटोज शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस ने कहा कि बैकग्राउंड विजय के घर जैसा लग रहा है। इस पोस्ट में रश्मिका ने लिखा, “इन तस्वीरों में मेरी पसंदीदा चीजें हैं… ये जगह, वो खूबसूरत महिला जिसने मुझे साड़ी दी, और फोटोग्राफर।” इसके बाद फैंस ने कयास लगाए कि शायद ये साड़ी विजय की मां ने दी है और फोटो विजय ने खींची है।
रश्मिका अभी आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म थामा की शूटिंग में व्यस्त है, जो दिवाली 2025 पर रिलीज होनी वाली है। साथ ही वो पुष्पा 3 में फिर से श्रीवल्ली के रोल में दिखेंगी। इसके अलावा, उनके पास कॉकटेल 2, द गर्लफ्रेंड, रेनबो, और एक साथ दो दो जैसी फिल्में भी हैं।
साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म किंगडम है, जो एक स्पाई थ्रिलर है और 4 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा, वो रवि किरण कोला की एसवीसी 59 और राहुल संकृत्यान की वी डी 14 नाम की एक पीरियड एक्शन फिल्म में भी नजर आएंगे।





