नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कुर्ग में हुआ था। एक्ट्रेस की गिनती सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी टॉप ऐक्ट्रेसेस में होती है। एक्ट्रेस ने अपनी हाल ही की फिल्म ‘एनिमल’ से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है।
घर का किराया देने के नहीं थे पैसे
रश्मिका मंदाना के पिता अपने ही शहर में एक छोटा सा बिजनेस किया करते थे। एक्ट्रेस की जिंदगी का एक ऐसा भी पहलू रहा है जब उनके पास खिलौने खरीदने तक के पैसे नहीं थे। इसके अलावा घर का किराया देने के लिए भी बहुत संघर्ष करना पड़ता था। इस तरह से एक्ट्रेस का पूरा बचपन गरीबी में बीता है।
एक्टिंग के लिए परिवार ने नहीं किया सपोर्ट
एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर बातचीत की थी। एक्ट्रेस ने बताया था की एक्टिंग करियर को लेकर उनका परिवार सपोर्ट में नहीं था। उनके घर में फिल्मी करियर मर्दों की फील्ड मानी जाती थी। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने परिवार वालों को समझाया तब वह मान गए। आज रश्मिका के इस फैसले को लेकर उनके पेरेंट्स गर्व महसूस करते हैं।
रश्मिका मंदाना की डेब्यू फिल्म
रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘चलो’ से तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसी साल एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में एक्टिंग की और इससे उन्हें काफी पापुलैरिटी मिली।
इस फिल्म से साउथ और बॉलीवुड में छाईं एक्ट्रेस
रश्मिका मंदाना की पापुलैरिटी में चार चांद तब लगे जब अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ रिलीज हुई। इस फिल्म से एक्ट्रेस को साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब पसंद किया गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘गुडबाय’ से डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद वह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ में दिखीं। साल 2023 में एक्ट्रेस की फिल्म एनिमल रिलीज हुई जिसने उन्हें वर्ल्ड फेमस एक्ट्रेस बना दिया।
रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
इन दोनों रश्मिका मंदाना की फिल्में खूब ट्रेडिंग चल रही है। पुष्पा 2 की श्रीवल्ली फिल्म ‘छावा’ में भी जबरदस्त भूमिका में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म को भी लोगों का खूब प्यार मिला है। एक तरफ जहां छावा की पापुलैरिटी काम नहीं हुई थी वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस फिल्म सिकंदर से छाई हुई हैं। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्ट्रेस सलमान खान के अपोजिट नजर आईं।





