नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही थी लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई थी और ना ही इसके बारे में किसी ने कुछ कहा था। हालांकि अब रश्मिका मंदाना ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके यह कंफर्म कर दिया है कि वह और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने किया कंफर्म
सामने आ रही शादी की खबरों के बीच विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है कपल ने इसकी पुष्टि इंस्टाग्राम के जरिए कर दी है।कपल ने लिख,
इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,“हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों, जब हमने कोई योजना नहीं बनाई थी, जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था। तब आप हमारे साथ थे। बहुत सारे प्यार के साथ आपने हमें एक नाम दिया। आपने हमें ‘VIROSH’ कहा,आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करते हैं।हम इसे नाम देना चाहते हैं ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’। इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यवाद।आप हमेशा हमारे हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार और गले लगना!”
क्या है इस नाम का मतलब
शादी की योजना बनने से बहुत पहले ही फैंस ने उनके रिश्ते को एक नाम दे दिया था इसी नाम को शादी का नाम रखकर उन्होंने यह दिखाया कि फैंस सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि इस खुशी का हिस्सा हैं। उनका मानना है कि यह खास मौका उतना ही फैंस का भी है, जितना उनका अपना।इस फैसले ने एक निजी शादी को सबके साथ मनाया जाने वाला जश्न बना दिया है। फैंस द्वारा दिए गए नाम को अपनाकर इस जोड़े ने अपनी शादी को वफादारी, यादों और सालों के समर्थन के लिए एक सम्मान बना दिया है। आपको बता दें कि, कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे।





