नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी 1986 असम के नागांव में हुआ था। रश्मि देसाई एक ऐसा नाम है जिन्होंने मिडिल क्लास फैमिली से निकल कर बड़ा नाम बनाया है। रश्मि देसाई के करियर के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी लाइमलाइट में रही है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानेंगे। एक्ट्रेस का नाम एक समय एक्टर नंदीश संधु के साथ खूब जुड़ा था। दोनों का प्यार इतना बढ़ गया कि कपल ने शादी तक कर ली थी। लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।
रश्मि देसाई और नंदीश की लव स्टोरी
उतरन फेम रश्मि देसाई को इस सीरियल से काफी पापुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस ने टीवी से तो दूरी बना ली है लेकिन वह अक्सर ही कलर्स के शोज में नजर आती हैं। रश्मि देसाई की पर्सनल लाइफ में एक्स लवर और हसबैंड नंदीश संधु का रिलेशनशिप सुर्खियों में रहा है। दोनों ने उतरन सीरियल में साथ में काम किया था। इस सीरियल के दौरान ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।
कपल को लगी लोगों की नजर
रश्मि देसाई और नंदीश ने 12 फरवरी 2012 को शादी कर ली थी। इसके बाद कपल के बीच में हमेशा ही रोमांटिक बॉन्डिंग देखने को मिलती रही। किसी भी शादी या फंक्शन में दोनों एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आया करते थे। लेकिन यह शादी ज्यादा नहीं चल पाई और 1 साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में खटपट होने लगी। शादी के 4 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था।
क्यों हुआ था तलाक
रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मि देसाई और नंदीश की शादी कई लड़कियों के कांटेक्ट में रहने की वजह से टूटी थी। रश्मि देसाई को नंदीश की यह चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। रश्मि देसाई के ओवर सेंसेटिव और पजेसिव नेचर की वजह से नंदीश भी इनसिक्योर होने लगे थे।
तलाक को लेकर क्या बोले कपल
एक तरफ नंदीश ने अपने रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मैंने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी, दूसरा मौका भी मांगा था लेकिन वो नहीं मानी तो मैंने बिना कुछ कहे रिश्ता खत्म कर दिया।’ वहीं, दूसरी तरफ रश्मि देसाई ने कहा कि, ‘अगर नंदीश हमारे रिश्ते को बचाने की कोशिश की होती तो हमारे बीच कभी कुछ गलत नहीं होता।’
मिसकैरेज के बाद खत्म हुआ था रिश्ता
खबर यह भी सामने आई थी कि रश्मि देसाई का मिसकैरेज होने के बाद दोनों का रिश्ता बिल्कुल खत्म हो गया था। एक्ट्रेस ने नंदीश का घर छोड़ दिया था और कहीं और शिफ्ट हो गई थीं। इसके बाद साल 2016 में दोनों का तलाक भी हो गया था।
फिल्मों में कर चुकी हैं काम
रश्मि देसाई ने सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक में काम किया है। एक्ट्रेस बिग बॉस सीजन 13 में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने गुजराती, मराठी और असमी फिल्मों में भी काम किया है।





