नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म सिंघम अगेन में कैमियो करने के बाद अब रणवीर सिंह की लीड फिल्म का हर किसी भी इंतजार है। मौजूदा समय में रणवीर सिंह के पास कई बड़े प्रोजेक्ट है। वह उस पर लगातार काम भी कर रहे है। उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग आखिरी स्टेज पर है। उन्हीं में ये एक आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में काम कर रहे हैं।
फिल्म धुरंधर आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही है, इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग आखिरी स्टेज पर है। इस बीच, टीम ने आखिरकार मुंबई में अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। अब फिल्म के नए शूटिंग शेड्यूल को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
फिल्म के अगले चरण के लिए अमृतसर जाएंगे
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर रणवीर सिंह अब अपकमिंग फिल्म धुरंधर की शूटिंग के आखिरी स्टेज के लिए वह अमृतसर पंजाब जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए काम करते हुए रणवीर सिंह को पिछले एक साल से अधिक का वक्त हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले एक्टर ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मीडिया रिपेार्ट के अनुसार, टीम ने अपना मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है, जिसकी शूटिंग मड आइलैंड में हो रही थी। जल्द ही, वे इसके अगले स्टेज के लिए अमृतसर जाएंगे।
अमृतसर में शूट होगा अगला शेड्यूल
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि, टीम ने मड आइलैंड का शेड्यूल पूरा कर लिया है। वहां का शेड्यूल काफी स्मूद तरीके रहा। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण सीन्स पूरे किए गए, जिनमें कुछ हाई इंटेंसिटी वाले मूमेंट्स भी शामिल थे, जो फिल्म के लिए सेंट्रल हैं। अब टीम अमृतसर को लेकर तैयार है। इस शहर में कई स्थानों को लॉक कर दिया गया है। टीम वहां शूटिंग करने के लिए काफी एक्साइटेड (excited)है।
हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस
एक महीने पहले की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि, मुंबई शेड्यूल में मुख्य रूप से कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस (High-octane action sequences) पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा, रणवीर कुछ बेहतरीन सीन देने के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं। धुरंधर में रमवीर सिंह के साथ संजय दत्त, यामी गौतम, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी होंगे।





