नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘धुरंधर’ जैसे ही सिनेमाघरों में हर तरफ तहलका मचाना शुरू कर दी है। बढ़चढ़कर लोग इस फिल्म को देखने जा रहे हैं और अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के कई सारे रील वायरल हो रहे हैं जिसमें अच्छा खन्ना डांस करते हुए नजर आ रहे हैं इसके गाने इसके डायलॉग और इसकी एक्टिंग की भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। दर्शक ही नहीं बल्कि कई सिलेबस भी अब तक इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। आप फिल्म के दूसरे वीकेंड का कलेक्शन सामने आ गया है तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
वीकेंड पर फिल्म ने मचाया तगड़ा धमाल
आदित्या धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने सिनेमाघर में कमाल कर दिया है। चारों तरफ दर्शकों के ऊपर अपना जादू चलाने में सफल रही है आपको बता दे फिल्म में लड़ाई-झगड़ा,डायलॉग रोमांस हर चीज बड़ी मात्रा में देखने को मिल रहा है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई है फिल्म ने अब तक काफी अच्छा कलेक्शन किया है तो वहीं अब इसको 2 वीकेंड हो चुके हैं तो चलिए इसके कलेक्शन के बारे में जानते हैं।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दसंवें दिन संडे को धुरंधर ने 59 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 351.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 530.75 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है।इंडिया ग्रॉस की बात करें तो 420.75 करोड़ कलेक्शन धुरंधर का हो गया है। हालांकि इसके कलेक्शन अब रुक नहीं रहे हैं और बढ़ते ही जा रहे हैं आगे देखना होगा कि या फिर और कितना कलेक्शन करती है और क्या जादू दिखाई है।
फिल्म ने 10वें दिन की कमाई के मामले में शाहरुख खान की ‘जवान’ (31.8 करोड़ रुपये), ‘पठान’ (14 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (36 करोड़ रुपये) से भी अधिक कमाई करके इतिहास रच दिया है। इसके आलावा इसने ‘पुष्पा 2’ जैसी कई फिल्मों को पछाड़ दिया।





