Zombie की दुनिया में Ranveer Singh की ‘मां कसम प्रोडक्शन’ के साथ एंट्री, जानें इससे जुड़े बड़ा अपडेट

दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जानेवाले एक्टर रणवीर सिंह इस समय अपने अपकमिंग फिल्म Zombie को लेकर एक चर्चां में बने हुए है।

1
Ranveer Singh's entry with 'Maa Kasam Production'
Ranveer Singh's entry with 'Maa Kasam Production'

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार एक्टिंग से सबको इंम्प्रेस करने आ रहे। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद इस समय एक्टर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉम्बी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फिल्म धुरंधर’ की शूटिंग

इस समय एक्टर रणवीर सिंह कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। जिसमें आदित्य धर की निर्देशित ‘धुरंधर’ की शूटिंग भी शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग मई 2025 तक पूरी हो सकती है। इसे फरवरी 2026 से पहले थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है। उनकी यह अपकमिंग फिल्म भी बाकी फिल्मों की ही तरह कमाई के मोर्चे पर बेहतरीन साबित हो सकती है। 

‘जॉम्बी’ फिल्म में नजर आएंगे एक्टर 

बता दे कि, पिंकविला के एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह मशहूर निर्देशक जय मेहता के साथ ‘जॉम्बी’ फिल्म बना रहे हैं। जो अपने प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्मस के बैनर तले बनाएंगे। फिलहाल बात करें फिल्म की स्क्रिप्ट की तो इसपर तेजी से काम चल रहा है। माना जा रहा है अगर इस प्रोजेक्ट पर सही तरीके से काम किया गया, तो डॉन 3 के बाद रणवीर सिंह की अगली फिल्म यही हो सकती है। 

रणवीर सिंह एक वक्त बॉलीवुड के नम्बर 1 स्टार बनकर उभर रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। यही कारण है कि रणवीर सिंह बड़े-बड़े डायरेक्टर्स और प्रोडक्शन हाउसेज की जगह अच्छी कहानियों को तवज्जो दे रहे हैं।वहीं अगर एक्टर फिल्म ‘जॉम्बी’ में नजर आएंगे तो उनकी ये फिल्म किंमघरों में जरूर कमाल दिखाएगी।