back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गंगा किनारे Ranveer Singh और Kriti Sanon ने किया रैंप वॉक, जोड़ी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

14 अप्रैल की शाम वाराणसी के नमो घाट पर एक स्पेशल फैशन इवेंट आयोजित किया गया था। उसमें रणबीर सिंह और कृति सेनन ने रैंप वॉक किया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 14 अप्रैल को कृति सेनन और रणवीर सिंह मनीष मल्होत्रा के साथ काशी बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद उनकी कई फोटोज भी वायरल हुई अब

ऐसा था आउटफिट

काशी के फैशन शो में रणवीर और कीर्ति ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़े पहने हुए थे। कृति सनों ने मैरून कलर की घाघरा चोली पहनी थी जबकि रणबीर ने बनारसी ब्रोकेड पहन कर बनारसी कलर को रिप्रेजेंट किया। अब सोशल मीडिया पर कृति और रणवीर का रैंप वॉक वाला वीडियो और वायरल हो रह है।इन आउटफिट्स को तैयार करने में 6 महीने का समय लगा है।

रैंप वॉक से पहले बाबा की भक्ति

रैंप वॉक के पहले रणवीर सिंह, कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा भगवान भोले की भक्ति में नजर आए जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वायरल हुई इस फोटो में कृति सैनन जहां पीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहने थीं वहीं रणवीर सिंह सफेद कुर्ते में दिखाई पड़े। मनीष मल्होत्रा ने पिंक एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन कैरी किया।

कृति- रणवीर काशी विश्वनाथ के प्रति प्रेम

रणवीर ने एएनआई से बातचीत में कहा, “आज मुझे कशी आकर जैसा प्रतीत हुआ मेरे पास शब्द ही नहीं है इसे बयां करने ले लिए। मैं हमेशा से भगवान शिव का भक्त रहा हूं और मैं यहां पहली बार आया।अगली बार मैं अपनी मां के साथ यहांआऊगा।” , वहीं कृति ने कहा, ”मैं काफी साल पहले यहां ऐड शूट के लिए आई थी लेकिन समय ज्यादा न होने के करण मई दर्शन नहीं कर पाई थीं। इस बार मुझे काशी विश्वनाथ मंदिर आने का मौका मिला और मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। ”

रणवीर और कृति का वर्क फ्रंट

हाल में कृति ने बैक टू बैक दो फिल्मों में नजर आई हैं। फिल्म क्रू में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा वह इसी साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में भी देखी गई जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर लीड रोल में थे। रणवीर सिंह फिल्म ‘सिंघम 3’ और ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे इसके अलावा रणवीर इस साल सितंबर माह में पिता बनेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵