Ranbir Kapoor: फिल्म रामायण में रणबीर कपूर निभाएंगे अहम किरदार, तैयारी के लिए आदतों में किया ये बदलाव

रामायण फिल्म में रणबीर कपूर अहम किरदार निभा सकते हैं। फिल्म में अहम किरदार निभाने के लिए उन्होंन आदतों में बदलाव किया है।
रामायाण में अहम किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर
रामायाण में अहम किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर web

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणबीर कपूर अपने लुक को लेकर काफी मशहूर हो चुके हैं। वहीं उनके शानदार लुक और सुपरहिट किरदार के लिए जाना जाता है। फिल्म रिलीज होने के पहले उनक किरदार भी चर्चा में बना रहता है। इस बार भी कुच ऐसा ही हो रहा है। वे रामायण में प्रभु श्रीराम का किरदार निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर इस रोल को करने के लिए डाइट में काफी बदलाव कर रहे हैं। वे अपनी रोजाना की आदतों में भी बदलाव कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर नानवेज भी छोड़ने जा रहे हैं। जिसके बाद वे प्रभु श्रीराम का बेहतर तरह से किरदार कर सकते हैं। वहीं सीता रा रोल निभाने वाली साई पल्लवी काफी क्लियर और कंट्रोवर्सी मुक्त इमेज के लिए जानी जाती हैं। दूसरी तरफ रणबीर कपूर की इमेज काफी अलग मानी जाती है। उनकी निजी लाइफ में अलग तरह की इमेज है।

सीता के किरदार में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

फिल्म में साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता की भूमिक में नजर आ सकती है। इसके पहले आलिया भट्ट को शामिल किए जाने की जानकारी मिली थी। वहीं फिल्म में रावण के रोल में केजीएफ के जाने माने सितारे यश को भी मौका मिल सकता है, हालांकि इसको लेकर अधिकारिक जानकरी नहीं मली है।

रणबीर कपूर की अहम होगी भूमिका

फिल्म रामायण को दंगल और छिछोरे फिल्म को डायरेक्ट करने वाले फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग की बात करें तो 2024 में शुरु होने की उम्मीद है। इस फिल्म को लेकर रणबीर की भूमिका सबसे अहम होगी। वहीं जानकारी मिली है कि फिल्म रामायण को 3 पार्ट में रिलीज कर सकते हैं।

बेटिंग में रणबीर का नाम हुआ शामिल

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप की बात करें तो मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में रणबीर का नाम शामिल हुआ है। केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी मं शामिल होने के लिए पहुंच गए थे। आरोप लगाया जा रहा है रणबीर कपूर के अलावा कई सितारों का इसके साथ कनेक्शन होने की आशंका लगाई गई है।

Related Stories

No stories found.