नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राम चरण की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। इस एक्शन थ्रिलर मूवी को दर्शकों व क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिला है। Sacnilk के अनुसार गेम चेंजर ने पहले दिन 51.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हांलाकि जिस बजट में यह फिल्म बनी है यह उसका दस फीसदी भी नहीं है। मेकर्स को आगे अच्छी कमाई की उम्मीद है। फिल्म ‘गेम चेंजर’ बॉक्स ऑफिस पर 10 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अपने बजट का दस फीसदी कलेक्शन कर पाई है। फिल्म से आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
एडवांस बुकिंग में इतने कमाए
पहले दिन यानि 10 जनवरी को फिल्म की कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 51.58 प्रतिशत रही। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को सोनू सूद की फतेह और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से टक्कर मिल रही है। गेम चेंजर ने भारत में एडवांस बुकिंग के मामले में 43.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई आंध्र प्रदेश में 13.07 करोड़ रुपये की है। वहीं तेलंगाना में 6.41 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ है।
ये है फिल्म की कहानी
फिल्म गेम चेंजर में रामचरण आईएएस अधिकारी बने हैं। जो व्यवस्था और न्याय स्थापित करने के लिए भ्रष्ट मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हैं। इसमें अन्य कलाकारों में एस.जे. सूर्या, प्रकाश राज, नासर, समुथिरकानी, श्रीकांत, सुशांत, जयराम, प्रवीणा, नवीन चंद्रा, वत्सन चक्रवर्ती, मुरली शर्मा, मुरली शर्मा, हरीश उथमन, सुनील, सुभलेखा सुधाकर, राजीव कनकला, प्रियदर्शी पुलिकोंडा और चैतन्य कृष्ण ने अभिनय किया है।
रिव्यू में आ रही इतनी रेटिंग
फिल्म ‘गेम चेंजर’ के निर्देशक एस शंकर की तारीफ हुई है। हालांकि दर्शकों को फिल्म की कहानी ज्यादा खास नहीं लगी। इस फिल्म की कहानी सरकारी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आधारित है। रिव्यू में इस फिल्म को पांच में से दो रेटिंग मिली है।





