नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साउथ एक्टर राम चरण का जन्म 27 मार्च 1985 में चेन्नई में हुआ था। वह अपनी एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स की वजह से भी इंडस्ट्री में छाए रहते हैं। नॉर्थ साइड से लेकर हिंदी और साउथ इंडस्ट्री तक एक्टर की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। रामचरण एक अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि बेहतरीन फैमिली मैन भी हैं। वहीं, आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी लव लाइफ के बारे में जानेंगे।
समय के साथ फीका नहीं पड़ा प्यार
ऐसा कहा जाता है कि समय बीतने के साथ ही प्यार कम हो जाता है लेकिन एक्टर की शादी को 10 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं और प्यार बिल्कुल वैसा का वैसा ही है। बता दें कि, एक्टर ने बीवी उपासना कामिनेनी से 14 जून 2012 में शादी की थी। फिल्मों में रामचरण रोमांटिक हीरो का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाते हैं लेकिन असल जिंदगी में भी वह पत्नी के साथ काफी रोमांटिक हैं। अक्सर ही वह सोशल मीडिया पर वाइफ के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
कॉलेज की लड़कियों को नहीं देते थे भाव
रामचरण की लव स्टोरी फिल्मी कहानी से काम नहीं है। बता दें कि, कॉलेज के दिनों में उनके पीछे लड़कियां पागल रहा करती थीं। लेकिन एक्टर उन्हें बिल्कुल भी भाव नहीं दिया करते थे। वहीं, पूरे कॉलेज में उपासना एक्टर की बहुत अच्छी दोस्त थी।
लंदन के कॉलेज में हुई थी मुलाकात
राम चरण और उपासना की मुलाकात लंदन के कॉलेज में हुई थी। यह कपल का बिल्कुल ही ऑपोजिट अट्रैक्शन था क्योंकि रामचरण शांत व्यवहार के हैं, तो उपासना एक्सट्रोवर्ट पर्सनालिटी की हैं। एक दूसरे से इतना अलग होने की वजह से दोनों की दोस्ती जल्दी हो गई थी।
कपल के बीच होते थे खूब झगड़े
रामचरण और उपासना की दोस्ती तो हो गई थी लेकिन झगड़े भी खूब हुआ करते थे। दोनों एक दूसरे से अलग थे जिसकी वजह से इनका पॉइंट ऑफ व्यू भी अलग था और यह झगड़े का कारण था। कपल के रिश्ते की शुरुआत नोंकझोंक से ही हुई थी जो सालों तक चली थी। कपल के रिश्ते की एक खासियत थी कि झगड़े कितने भी क्यों ना हो दोनों एक दूसरे से बात किए बिना नहीं रह पाते थे।
शादी के लिए एक्टर ने किया था प्रपोज
इतनी लंबे समय दोस्ती में रहने के बाद अब दोनों को प्यार का एहसास होने लगा था। पढ़ाई पूरी होते ही रामचरण ने फिल्मों में डेब्यू किया। दूसरी जगह जाने से पहले उन्होंने उपासना से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था। साल 2007 में एक्टर ने फ़िल्म ‘चिरुथा’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘मगधीरा’ में काम किया। इस फिल्म की सक्सेस के बाद ही एक्टर ने उपासना को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।
राम चरण का वर्क फ्रंट
राम चरण एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया था।





