back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राखी सावंत ने कार्दशियन सिस्टर्स पर लुक कॉपी करने का लगाया आरोप, बोलीं – मुझे कॉपी किया, शर्म करो

राखी सावंत ने कार्दशियन सिस्टर्स पर कॉपी करने का आरोप लगाया है। साथ ही एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा को लोकल डिजाइनर बताने पर जमकर सुनाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में दुनिया के कोने-कोने से मेहमान इकट्ठा हुए जिसमें कार्दशियन सिस्टर्स भी शामिल है। अनंत राधिका की शादी में किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन को बुलाया गया था। दोनों बहनों को लेकर राखी सावंत का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने कहा है अंबानी लोग किम का खर्चा उठा सकते हैं, लेकिन राखी सावंत का नहीं। हालांकि, राखी सावंत इतने में शांत नहीं हुई उन्होंने सिस्टर्स को लेकर एक पोस्ट भी किया।

राखी सावंत का वायरल वीडियो

राखी सावंत ने कार्दशियन सिस्टर्स पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने एक्ट्रेस का लुक कॉपी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राखी सावंत ने कहा, “आप लोग मेरी नकल क्यों कर रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा है। तुम लोग मेरे इंडिया में आकर राखी सावंत की कॉपी करते हो, शर्म करो शर्म करो।”

कार्दशियन सिस्टर्स पर बरसी राखी सावंत 

राखी सावंत ने बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को लेकर भी कार्दशियन सिस्टर्स को आड़े हाथ लिया। राखी सावंत ने कहा, “भारत के टॉप डिजाइनर, नंबर वन उसको तुम लोकल डिजाइनर कहते हो।” इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा, “इंडिया के लोग मनीष मल्होत्रा के कपड़े पहनने के लिए तरसते हैं मरते हैं और ये दोनों बहने आकार उनकी बेइज्जती करते हैं उन्हीं के कपड़े पहनकर।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Rakhi Sawant Birthday: चॉल की नीरू से बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन बनना नहीं था आसान, ऐसा रहा राखी सावंत सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत आज (25 नवंबर) अपना जन्मदिन मना रही हैं। राखी हमेशा ही अपने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...